{"_id":"5cd710c5bdec2207801a5d6c","slug":"31557598405-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब ऑनलाइन होगी डॉक्टरों की चरित्र पंजिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब ऑनलाइन होगी डॉक्टरों की चरित्र पंजिका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ की बहुप्रतिक्षित मांग पूरी हो गई है। अब सरकारी अस्पतालों पर तैनात डॉक्टरों की वार्षिक चरित्र पंजिका ऑनलाइन भरी जायेगी। चुनाव के बाद कार्ययोजना तय कर फीडिंग का कार्य शुरू कर दिया जायेगा।
डॉ. विनय सिंह यादव अध्यक्ष प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ ने बताया कि वार्षिक चरित्र पंजिका फिलहाल मैनुअल तरीके से भर कर भेजी जाती थी। इस प्रक्रिया में कुछ चिकित्सकों की वार्षिक चरित्र पंजिका शासन तक पहुंचती थी तो कुछ बीच से ही गायब हो जाती थी जिसका नुकसान डॉक्टरों को उठाना पड़ता था। अब इस नयी व्यवस्था के तहत सभी जिला अस्पताल, जिला महिला अस्पताल, 100 शैय्या अस्पताल के साथ ही सीएचसी-पीएचसी पर तैनात सरकारी डॉक्टरों के वार्षिक चरित्र पंजिका ऑनलाइन भरे जाएंगे। इससे फायदा यह होगा कि बीच से किसी भी डॉक्टर का चरित्र पंजिका गायब नहीं होगा। चरित्र पंजिका में जो भी अंकन होगा शासन स्तर से सीधे उसे देखा जा सकेगा। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन होने वाले डाटा में वर्तमान तैनाती स्थल, पूर्व तैनाती स्थल, कार्यक्षेत्र आदि की जानकारी भरी जायेगी। उन्होंने बताया कि 62 साल की उम्र में चिकित्सक की रिटायरमेंट सहित दो मांग और थी, जिसे शासन स्तर से मंजूरी दे दी गई है। वहीं सीएमओ डॉ. एके मिश्रा ने बताया कि अब तक डॉक्टरों की मैनुवल भरी जाने वाली जानकारी ऑनलाइन भरी जायेगी। चुनाव के बाद कार्ययोजना तैयार कर ऑनलाइन फीडिंग का कार्य शुरू करा दिया जायेगा। शासन का निर्देश मिलते ही इसकी कवायद शुरू कर दी गई है।