{"_id":"5c97c5debdec22147609e7b6","slug":"31553450462-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी ने किया नये भारत का निर्माण : सकलदीप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी ने किया नये भारत का निर्माण : सकलदीप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फूलपुर। लालगंज लोकसभा सीट पर रविवार को भाजपा की ओर से फूलपुर के रामलीला मैदान में आयोजित विजय संकल्प जनसभा से चुनाव प्रचार का शंखनाद किया गया। मुख्य अथिति राज्यसभा सांसद सकलदीप राजभर ने कहा कि आज लोकसभा की 40 सीटों के लिए विजय संकल्प जनसभा का आगाज हो गया है। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह ने कहा कि पिछली बाद आजमगढ़ में हम पिछली बार जीते थे लेकिन सरकारी मशीनरी ने हमें चुनाव हरा दिया था।
राज्यसभा सांसद ने कहा कि पांच वर्ष पूर्व नरेंद्र मोदी ने कहा था की हम नए भारत का निर्माण करेंगे और उन्होंने कर दिखाया। गरीब परिवारों की माताएं धुएं में खाना बनाती थीं, जिन्हें नि:शुल्क गैस कनेक्शन दिए गए। आयुष्मान योजना चलाकर गरीबों की चिंता दूर की। सौभाग्य योजना से हर घर को रोशन किया। किसानों को प्रतिवर्ष छह हजार रुपये देकर सम्मान बढ़ाया। सभी रेलवे स्टेशनों को सुविधाओं से सुसज्जित किया। रेल लाइन और सड़कों का जाल बिछाया गया है। सांसद नीलम सोनकर ने कहा कि मोदी सरकार के विकास को देखकर आज पूरा देश उनका ही नेतृत्व चाहता है। सड़कों का लोकार्पण और आजमगढ़ में विश्वविद्यालय यहां के लिए सबसे बड़ी उपलब्धि हैं। पूर्वांचल विकास परिषद के उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह ने कहा कि दोनों सीटों पर भाजपा चुनाव जीतेगी। जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह ने कहा कि आजमगढ़ में पिछले लोकसभा का चुनाव हमें सरकारी मशीनरी ने हराया था। पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद राय ने कहा कि मोदी ने पूरे देश में शौचालय दिया है। चुनाव भ्रष्टाचार और ईमानदारी के बीच का है। विधायक अरुणकांत यादव, मुन्ना दुबे, सैयद सेराज अब्बास रिजवी, चंदू सरोज, नागेंद यादव ने भी संबोधित किया। संचालन आदित्य नारायण राय ने किया। फूलचंद भारती, हनुमंत सिंह, बाबूराम, गोविंद यादव, अमरनाथ, हरीश तिवारी, भानु प्रताप, दिलशाद कुरैशी, सूरज, शिवम, आंसू जैसवाल, पृथ्वी, विजय सोनकर आदि थे।