फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   समरसता भोज के लिए तैनात किए गए प्रभारी

समरसता भोज के लिए तैनात किए गए प्रभारी

Thu, 14 Feb 2019 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Feb 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
समरसता भोज के लिए तैनात किए गए प्रभारी
आजमगढ़। भाजपा अनुसूचित मोर्चा की बैठक नगर कार्यालय पर बुधवार को हुई। जिलाध्यक्ष सुक्खू राम भारती की अध्यक्षता में हुई बैठक में 15 फरवरी से शुरू हो रहे समरसता सहभोज कार्यक्रम की तैयारियों पर विमर्श किया गया। इसके लिए कार्यक्रम प्रभारी फूल चंद्र भारती और सह प्रभारी अशोक सोनकर को बनाया गया। विधानसभावार प्रभारी नियुक्त कर जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष सुक्खू राम भारती ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर विधानसभा स्तर पर समरसता सहभोज कार्यक्रम 15 से 25 फरवरी तक होना है। सदर विधानसभा प्रभारी विनोद कन्नौजिया व सह प्रभारी मनोज बौद्ध के नेतृत्व में 15 को बद्दोपुर में, विस लालगंज के लिए महेंद्र कुमार को प्रभारी व सहप्रभारी पंचदेव के नेतृत्व में 16 को अमिलिया गांव में, गोपालपुर अमित सोनकर साधू, प्रकाश पासवान के संयोजन में 17 को शिवमंदिर बिलरियागंज, फूलपुर विस में लहूरी राम, विद्यानंदन भारती के नेतृत्व में 18 को कोहड़ा आश्रम में, सगडी विधानसभा में चन्द्रिका प्रसाद व रामप्यारे के नेतृत्व में 20 को दशरथ पासवान के आवास पर, मुबारकपुर विस में सौदागर भारती, अशोक कन्नौजिया के नेतृत्व में 24 को सठियांव के सरस्वती शिशु मंदिर में, मेंहनगर हेतु ज्ञानचन्द्र व शोभनाथ के नेतृत्व में 25 को ब्लाक परिसर में, अतरौलिया में दीपक कन्नौजिया व रणविजय के संयोजन में 22 को लोहरा अम्बेडकर पार्क में, दीदारगंज सुक्खू धरिकार, पंचम भारती के नेतृत्व में 23 को श्रीकृष्ण मंदिर बखरा में, निजामाबाद विस में राजकुमार सरोज व मूलचंद के नेतृत्व में 25 फरवरी की शाम में कमालपुर में संपन्न होगा। पूरी जिम्मेदारी के साथ इसे सफल बनाएं। रामप्यारे, रामनरेश गौतम, विनोद कन्नौजिया, डा महेन्द्र नाथ, भानू प्रताप, मूलचंद भारती, कर्मवीर आदि मौजूद रहे। संचालन राजकुमार सरोज ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed