फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   तीन हजार बच्चों को लगा खसरा-रूबैला का टीका .

तीन हजार बच्चों को लगा खसरा-रूबैला का टीका .

Sun, 23 Dec 2018 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Dec 2018 12:23 AM IST
विज्ञापन
तीन हजार बच्चों को लगा खसरा-रूबैला का टीका .
आजमगढ़। शहर के हरवंशपुर स्थित सर्वोदय पब्लिक स्कूल में शनिवार को खसरा-रूबैला टीकाकरण शिविर आयोजित हुआ। इस दौरान विद्यालय के ढाई हजार बच्चों का टीकाकरण किया गया। शिविर का शुभारम्भ प्रबंधक राजेंद्र प्रसाद यादव ने किया। टीकाकरण का कार्य डॉ. आशीष सिंह व अर्बन हेल्थ कोआर्डिनेटर प्रशांत सोनकर के नेतृत्व में उनकी टीम ने किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्या शंकर प्रसाद दास समेत पूरा विद्यालय परिवार मौजूद रहा। मेजवां संवाददाता के अनुसार आक्सपोर्ड पब्लिक स्कूल में भी शनिवार को टीकाकरण कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें 475 से अधिक बच्चों का टीकाकरण किया गया। इस दौरान चिकित्साधिकारी डॉ. रामआशीष यादव व डॉ. मो. अजीम ने खसरा व रूबेला के बारे में जागरूक भी किया। इस अवसर पर प्रबंधक चंद्रिका प्रसाद यादव, प्रधानाचार्य वंदना चौरसिया, डॉ. राजकुमार, मुकेश कुमार, शर्मिला, पुष्पा, विजय, गीता, राजेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

रूबेला और खसरा टीकाकरण अभियान के तहत शनिवार को लायंस क्लब के बैनर तले प्रतिभा निकेतन स्कूल अतलस पोखरा में बच्चों का टीकाकरण किया गया। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों द्वारा करीब 650 बच्चों का टीकाकरण किया गया। इस मौके पर सीएमओ डा. रविंद्र कुमार, डा. भक्तवत्सल, जिलाध्यक्ष राकेश अग्रवाल, निदेशक गोकुल दास अग्रवाल, उप मुख्यचिकित्साधिकारी डा. संजय, रमेश जायसवाल, ओम प्रकाश अग्रवाल आदि उपस्थित थे। सरायमीर प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के शेरवां गांव स्थित मदरसा इस्लामिया दारूल अरकम में शनिवार को खसरा और रूबेला का टीकाकरण कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें मदरसे के बच्चों का टीकाकरण किया गया। शेरवां गांव निवासी जावेद अहमद की बेटी हमना बानो छह वर्ष टीका लगवाने के बाद घर पर गई। कुछ ही देर में बच्ची को पेट दर्द, कमर में दर्द और उल्टी होने लगी। गांव में हड़कम मच गया। जिससे परिवार के सदस्य परेशान हो गए। जावेद अहमद अपनी बच्ची को तत्काल लेकर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खरेवां सरायमीर ले गए। जहां इलाज के एक घण्टे के बाद बच्ची की हालत में सुधार हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed