{"_id":"5bdb3ee3bdec2269a552973c","slug":"31541095139-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घूस लेने में नपा के राजस्व निरीक्षक निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घूस लेने में नपा के राजस्व निरीक्षक निलंबित
Updated Fri, 02 Nov 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। नगर पालिका परिषद आजमगढ़ के गृहकर विभाग के राजस्व निरीक्षक सुनील सिंह को शासन ने निलंबित कर दिया है। निलंबन की अवधि में उन्हें नपा से हटा कर जिलाधिकारी कार्यालय से अटैच कर दिया है। सुनील सिंह पर यह कार्रवाई घूस लेते हुए वीडियो के वायरल होने के मामले में की गई है। अमर उजाला ने ही इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था। मकान पर नाम चढ़ाने के एवज में नपा के राजस्व कर्मी सुनील सिंह ने शहर के चौक निवासी मो. अली से 1.10 लाख रुपये घूस लिया था। इसका वीडियो भी सामने आया था। वीडियो सामने आने के बाद इस प्रकरण को अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाया था। इस पर जिलाधिकारी ने मामले की जांच तत्कालीन एसडीएम सदर प्रशांत कुमार को सौंपी थी। एसडीएम ने रिपोर्ट सौंपी थी लेकिन अभी मामले में कार्रवाई नहीं हुई थी। इस बीच मामले की शिकायत एंटी करप्शन पोर्टल पर की गई। वीडियो को भी अपलोड कर दिया गया। इस पर शासन ने जिलाधिकारी से जांच आख्या मंगा ली। 18 जुलाई 2018 को जिलाधिकारी की ओर से प्रेषित की गई आख्या में आरोप की पुष्टि की गई। इस पर शासन ने 31 अगस्त तक सुनील सिंह के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करते हुए कृत कार्रवाई से अवगत कराने का निर्देश दिया था। जांच में आरोप की पुष्टि हुई तो 23 अक्तूबर को निदेशक स्थानीय निकाय निदेशालय अखिलेश सिंह ने सुनील सिंह को निलंबित कर दिया है। निलंबन की अवधि में सुनील सिंह को जिलाधिकारी कार्यालय से संबद्घ कर दिया गया है।
विज्ञापन