{"_id":"5b5e0a854f1c1bed5e8b6009","slug":"31532889733-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पौधों से निकली कोपलों ने बढ़ाया हौसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पौधों से निकली कोपलों ने बढ़ाया हौसला
Updated Mon, 30 Jul 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
आजमगढ़। जिलाधिकारी शिवाकान्त द्विवेदी के निर्देशन में स्वयं सेवी संस्थाओं द्वारा चलाया जा रहा तमसा सफाई अभियान तीसरे चरण में रविवार को 57वें दिन भी जारी रहा। इस दौरान लगाए गए पौधों में नई कोपलों को निकलता देख अभियान से जुड़े लोगों के हौसले बुंलद हो गए हैं। वह दोगुने उत्साह के साथ पौधरोपण करने और लगाए गए पौधों की सुरक्षा के कार्य में जुट गए हैं।
रविवार को अभियान से जुड़े रीतेश गोयल की पुत्री नाव्या गोयल का जन्मदिन था। रीतेश गोयल अपने पूरे परिवार के साथ बारिश की परवाह किए बगैर तमसा के किनारे पहुंचे। अभियान के सदस्यों ने नाव्या को जन्मदिन की बधाई दी। परिवार के लोगों ने इस दौरान मां तमसा की पूजा अर्चना की और लोगों में मिष्ठान का वितरण किया। सभी ने मिलकर पांच पौधों का रोपण किया और उनके चारो ओर ट्री गार्ड लगाकर उसकी सुरक्षा की। इस मौके पर प्रवीण सिंह, अरविंद, एसके सत्येन, नंद कुमार बरनवाल, अर्चना बरनवाल, नित्यानंद मिश्रा, अमित जायसवाल, संध्या गोयल, राजेश गोयल, ममता गोयल, शैलेश कुमार, ज्ञानेंद्र मिश्रा, पूनम सिंह, उमेश सिंह, रिशु सिंह, अनिल कुमार गुप्ता, मनीष, शाहिद, रवि प्रकाश यादव, सीपी यादव, गुलाब चौरसिया, मूलचंद चौहान, अशोक, बृजेश कुमार, अनिल मौर्या और बल्ली गोताखोर आदि उपस्थित रहे।