फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   दवा पिला कर की संचारी रोग नियंत्रण माह की शुरुआत

दवा पिला कर की संचारी रोग नियंत्रण माह की शुरुआत

Mon, 02 Jul 2018 11:28 PM IST
Updated Mon, 02 Jul 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
दवा पिला कर की संचारी रोग नियंत्रण माह की शुरुआत
आजमगढ़। विशेष संचारी रोग नियंत्रण माह की शुरूआत डीएम शिवाकान्त द्विवेदी ने जिला महिला अस्पताल में बच्चों को दवा पिलाकर की। जिलाधिकारी ने संचारी रोग के जागरूकता के लिए रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। डीएम कहा कि इस माह अभियान चलाकर ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में नालों की सफाई, फागिंग एवं शौचालय के निर्माण एवं उसके उपयोग के बारे में बताया जाएगा। सभी केन्द्रों पर ओआरएस की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं। डीआईओएस, बीएसए, ग्राम विकास विभाग एवं नगर पालिका को पूरे माह अभियान चलाकर इसे पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि साफ-सफाई, स्वच्छता ही वेक्टर जनित रोगों के बचाव का एकमात्र उपाय है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग को नोडल बनाया गया है। लगभग 14 विभागों का सहयोग लिया जाएगा। इसमें शिक्षा, कृषि, पंचायती राज, सिंचाई, महिला एवं बाल विकास, नगर पालिका, जल निगम, पशु पालन विभाग शामिल हैं। इस अवसर पर सीएमएस डॉ. अमिता अग्रवाल, एसीएमओ डॉ. परवेज अख्तर, डॉ. वाईके राय, डॉ. विनय यादव, डॉ. यूबी चौहान, जिला मलेरिया अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed