{"_id":"5a78ae114f1c1bb3208b794b","slug":"31517858321-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भुगतान लिया पूरा पर निर्माण अधूरा, जेई पर होगी एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भुगतान लिया पूरा पर निर्माण अधूरा, जेई पर होगी एफआईआर
Updated Tue, 06 Feb 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह द्वारा सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की जा रही है। समीक्षा के दौरान पैक्सफेड द्वारा पैसा लेने के बाद भी कार्य पूरा करने की जानकारी होने पर जिलाधिकारी भड़क गए और उन्होंने पैक्सफेड के जेई पर एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश दिया।
विकास कार्यों की समीक्षा बैठक के दौरान स्वास्थ्य विभाग द्वारा बताया कि वर्ष 2015-16 में पैक्सफेड को 80 लाख रुपये का भुगतान किया गया है। इस पैसे से कार्यदायी संस्था को आठ एएनएम सेंटरों का निर्माण कराना था। लेकिन दो वर्ष बीत गए और कार्यदायी संस्था ने अपने कार्य को पूरा नहीं किया। जिलाधिकारी ने विभाग के अधिकारी से इस संबंध में पूछना चाहा लेकिन मौके पर कोई जेई को छोड़कर कोई अधिकारी मौजूद नहीं था। इस पर जिलाधिकारी भड़क गए और उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को पैक्सफेड के जेई पर एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश दिया। बैठक में मौजूद डिप्टी सीएमओ डा. संजय ने बताया कि उक्त संस्था के पास इन आठ सेंटरों के अलावा भी कई कार्य हैं। लेकिन उनके द्वारा इसे पूरा नहीं किया जा रहा है। जिलाधिकारी के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग के जेई रामनयन यादव को एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश दे दिए गए है।