{"_id":"5a46980a4f1c1bcf6d8b6ddf","slug":"31514575882-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र प्रभारी को सस्पेंड करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्र प्रभारी को सस्पेंड करने के निर्देश
Updated Sat, 30 Dec 2017 01:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। मुहम्मदपुर विकास खंड के पीसीएफ केंद्र बिंद्राबाजार में धान खरीद में लापरवाही में जिलाधिकारी ने केंद्र प्रभारी को निलंबित करने के निर्देश पीसीएफ प्रबंधक को दिए हैं। साथ ही केंद्र पर किसी और की तैनाती कर खरीद में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। खरीद बढ़ाने के लिए सभी अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। गुरुवार को जिले के नोडल अधिकारी एवं प्रमुख सचिव ऊर्जा को निरीक्षण के दौरान केंद्र पर काफी कमियां मिली थीं।
प्रमुख सचिव ऊर्जा आलोक कुमार ने जनपद भ्रमण के दौरान गुरुवार के बिंद्र बाजार स्थित पीसीएफ के केंद्र का निरीक्षण किया था। चेक बुक में विवरण नहीं भरा था। केंद्र प्रभारी कमलेश यादव ने जारी किए गए चेक की डीटेल एक रजिस्टर में नोट कर रखी थी। निरीक्षण के दौरान चेक के भुगतान होने पर उन्हें कुछ संदिग्ध दिखा। क्रमांक 26 पर घनश्याम यादव पुत्र मन्ना यादव के लगभग 10 कुंतल धान की खरीद की गई थी। 1.56 लाख का भुगतान दिखाया गया था। किसान के दर्ज मोबाइल नंबर पर फोन कराने पर नंबर गलत मिला। इस पर प्रमुख सचिव ने बिचौलियों से धान खरीदने की बात कहते हुए मामले की जांच एडीएम वित्त और राजस्व को सौंपी थी। वहीं, एक नवंबर से अब तक सिर्फ 26 लोगों की खरीदारी पाए जाने नाराजगी जताई थी। जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह ने शुक्रवार को पीसीएफ जिला प्रबंधक विवेक यादव और डिप्टी आरएमओ आरपी यादव से मामले की जानकारी पीसीएफ प्रबंधक को केंद्र प्रभारी के त्तकाल सस्पेंड करने के निर्देश दिए। साथ ही केंद्र पर किसी और की तैनाती कर खरीद में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।
नोडल अधिकारी के निरीक्षण के दौरान केंद्र पर खरीद में काफी लापरवाही मिली थी। केंद्र प्रभारी के निलंबित करने के निर्देश पीसीएफ प्रबंधक को दिए गए हैं।चंद्रभूषण सिंह, जिलाधिकारी