फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   आजमगढ़ नगरपालिका के सभासद चुनाव में निर्दलियों का डंका

आजमगढ़ नगरपालिका के सभासद चुनाव में निर्दलियों का डंका

Sat, 02 Dec 2017 12:26 AM IST
Updated Sat, 02 Dec 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
आजमगढ़ नगरपालिका के सभासद चुनाव में निर्दलियों का डंका
आजमगढ़। नगर निकाय चुनाव में पहली बार चुनाव पार्टी सिंबल पर हुए। जिसके कारण वार्ड से लेकर अध्यक्ष पद तक पार्टियों ने अपने प्रत्याशी मैदान में उतारे। लेकिन आजमगढ़ नगर पालिका क्षेत्र में देखें तो अध्यक्ष पद के साथ ही वार्ड के सभासद पद पर भी निर्दलियों ने अपना झंडा बुलंद किया। नगरपालिका क्षेत्र के 25 वार्डों में से 14 वार्डों में निर्दलियों ने बाजी मारी। जबकि नौ सीटों पर सपा और उससे समर्थित प्रत्याशी जीते, जबकि भाजपा और बसपा के खाते में मात्र एक-एक वार्ड ही आए।
विज्ञापन

वार्डवार विजयी प्रत्याशियों की स्थिति देखें तो वार्ड एक नरौली से सपा की अंजलि सरोज, वार्ड दो सिविल लाइन से सपा समर्थित रवि प्रकाश, वार्ड तीन हरबंशपुर से बसपा के धीरज कुमार, वार्ड चार गुलामी का पुरा से सपा की सहजादी सलीम, वार्ड पांच मातबरगंज से निर्दल रईस अहमद, वार्ड छह पांडेय बाजार से निर्दल राजकुमार सोनकर, वार्ड सात गुरूटोला से भाजपा के हरिश्चंद्र सोनकर, वार्ड आठ सिधारी पूर्वी से सपा समर्थित आशा यादव, वार्ड नौ बदरका से सपा के तारिक फैसल, वार्ड 10 एलवल से सपा के मनोज यादव, वार्ड 11मुकेरीगंज से निर्दल स्वामी नाथ गुप्ता, वार्ड 12 सिधारी पश्चिमी से निर्दल पुरुषोत्तम सिंह, वार्ड 13 मड़या से सपा समर्थित रीता देवी, वार्ड 14 आराजीबाग से संगीता राय निर्दल, वार्ड 15 सीताराम से निर्दल मिथुन निषाद, वार्ड 16 पहाड़पुर से सपा के शहजाद कुरैशी, वार्ड 17 सर्फुद्दीनपुर से निर्दल प्रेमचंद, वार्ड 18 हीरापट्टी से निर्दल मीरा विश्वकर्मा, वार्ड 19 कटरा से निर्दल विशाल श्रीवास्तव, वार्ड 20 रैदोपुर से निर्दल अर्जुन चौधरी, वार्ड 21 आसिफगंज से निर्दल परवेज, वार्ड 22 बाजबहादुर से सपा की शकीला, वार्ड 2-3 फराश टोला से निर्दल मनोरमा, वार्ड 24 सदावर्ती से निर्दल उमा और वार्ड नंबर 25 जालंधरी से सलीम अहमद निर्दल ने जीत हासिल की।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed