{"_id":"59d283a84f1c1bca538b557f","slug":"31506968488-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चहुंओर हुई रघुपति राघव राजा राम की गूंज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चहुंओर हुई रघुपति राघव राजा राम की गूंज
Updated Mon, 02 Oct 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़।गांधी और शास्त्री जयंती पर सोमवार को नगर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक कई कार्यक्रम आयोजित हुए। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री के को नमन कर उनके दिखाए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान कहीं स्वच्छता अभियान चलाया गया तो कहीं लोगों ने संगोष्ठी का आयोजन कर लोगों को उनके बारे में बताया। इसके साथ ही गांधी जी के प्रिय भजन रघुपति राघव राजा राम से पूरा जनपद गूंज उठा। सबह बच्चों ने प्रभातफेरी निकाली तो वहीं सरकारी और प्राइवेट संस्थानों में ध्वजारोहण किया गया।
स्वच्छ भारत मिशन के तहत उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ ने सोमवार को पल्हनी विकास खंड के पठखौली गांव में संघ के जिलाध्यक्ष सीपी यादव के नेतृत्व में जिला पंचायत राज अधिकारी जितेंद्र कुमार मिश्र, अमित सिंहा, पंचायत उद्योग के सचिव शांती शरण सिंह, एडीओ पंचायत राजकुमार जायसवाल, ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम प्रधान नीलू पाठक और सफाई कर्मचारियों द्वारा स्वच्छता गोष्ठी का आयोजन कर गांव की साफ-सफाई की गई। वहीं उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ ने सोमवार को कुंवर सिंह उद्यान में जिलाध्यक्ष देवसी यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक में महापुरूषों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। वहीं छात्र सेना ने गांधी जयंती के अवसर पर रैदोपुर स्थित गांधी तिराहे पर जिलाध्यक्ष अश्वनी राजभर के नेतृत्व में गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और एक दूसरे को मिष्ठान वितरण कर खुशियां बांटी। दी डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती पर सफाई का संकल्प लेते हुए संघ के सभागार में अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट के नेतृत्व में साफ-सफाई की।
ठेकमा संवाददाता के अनुसार सहायक विकास अधिकारी नंदलाल यादव ने ध्वजारोहण कर कर्मचारियों संग सफाई की। पल्हना संवाददाता के अनुसार ग्राम सभा गांधी नगर मालपार में बबलू गांधी के आवास पर गांधी जयंती के अवसर पर विशाल सम्मेलन का आयोजन किया गया। अतरौलिया संवाददाता के अनसार सरकारी और गैर सरकारी संगठनों द्वारा फल वितरण किया गया। वहीं अतरौलिया स्थित ब्लू बेल्स स्कूल में बच्चों द्वारा स्वच्छता का संकल्प लिया गया। वहीं रामनाथ धनंजय पब्लिक स्कूल में बच्चों ने महापुरुषों के जीवन पर एकांकी और नाटक का मंचन किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अतरौलिया पर स्वास्थ्य अधीक्षक डॉक्टर शिवाजी सिंह के नेतृत्व में हॉस्पिटल की सफाई की गई। वहीं एसडीएम बूढ़नपुर इंद्रभान तिवारी के नेतृत्व में स्वच्छता रैली निकाली गई। बिंद्राबाजार संवाददाता के अनुसार मोहम्मदपुर विकासखंड परिसर में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. गुरु प्रसाद गुप्ता के शिलालेख पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा रखकर गांधी जयंती मनाई गई। फूलपुर संवाददाता के अनुसार सोमवार को भाजपा की ओर से फूलपुर नगर पंचायत क्षेत्र में स्वच्छता मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। सगड़ी संवाददाता के अनुसार अजमतगढ़ ब्लॉक के सभी प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में प्रभात फेरी निकाल झंडारोहण किया गया और विविध खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
निजामाबाद संवाददाता के अनुसार मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया । पल्हना संवाददाता के अनुसार आदर्श बालिका इंटर कालेज के परिसर में ओम प्रकाश चौबे प्रबंधक ने महापुरुषों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। लाटघाट संवाददाता के अनुसार गांधी जयंती के अवसर पर हरैया ब्लाक के सरकारी और प्राइवेट संस्थानों में ध्वजारोहण किया गया ।इस दौरान केएस मेमोरियल इंटर कालेज रोहुवार बैदौली पर प्रबंधक बृजेश कुमार यादव ने उनके पदचिह्नों पर चलने का संकल्प दिलाया। किसान इंटर कॉलेज मुजार सुरैना पर प्रधानाचार्य रामसिंह पटेल, धीरज स्मारक इंटर कालेज कादीपुर रौनापार में प्रबंधक बीके शर्मा, बीआर बर्मा महिला महाविद्यालय जोकहरा लाटघाट में प्रधानाचार्य रामलेश पटेल, कुमुद सिंह महिला महा विद्यालय मसुरियापुर में प्रबंधक संतोष सिंह, सावित्री सिंह महिला महाविद्यालय में अजय सिंह ऊर्फ मिस्टर आदि के नेतृत्व में गांधी जयंती मनाई गई। बूढ़नपुर संवाददाता के अनुसार कोयलसा विकास खंड परिसर से स्वच्छता एवं समृद्धि पखवाड़ा जागरूकता अभियान रैली बीडीओ विनोद कुमार यादव खंडशिक्षा अधिकारी रामकुमार सिंह, एडीओ पंचायत यादवेंद्र दत्त पांडेय और प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में निकाली गई।
जहानागंज संवाददाता के अनुसार टिसौरा गांव में लोगों ने गांव में झाडू भी लगाई। श्री दुर्गा जी पीजी कालेज चंडेश्वर परिसर में इनके जीवन से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने का संकल्प लिया। मेजवां संवाददाता के अनुसार स्वच्छ भारत मिशन के तहत एसडीएम फूलपुर दिनेश कुमार गुप्ता के नेतृत्व में रैली निकाल लोगों को घरंो में शौचालय बना कर शौच करने के लिए जागरूक किया गया। सरायमीर संवाददाता के अनुसार गांधी जयंती पर सरायमीर में भाजपा द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। मेंहनगर संवाददाता के अनुसार गांधी और शास्त्री जयंती के अवसर पर लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। स्वामी विवेकानंद उच्चतर विद्मालय में प्रबंधक रणबीर सिंह की अध्यक्षता मे मैराथन दौड़ का आयोजन हुआ। गौरा गाँव के मंडलेश्वर धाम में प्रधान अशोक सिंह के नेतृत्व में स्वच्छता अभियां चलाया गया। ग्राम समाज पीजी कालेज बाबू की खजुरी में प्राचार्य डा.काशी नाथ सिंह के नेतृत्व में विद्मालय परिसर सहित खजुरीऔर बेनुपुर आदि कई गांवों में स्वच्छता स्वच्छता की शपथ के साथ सफाई की गई। लालगंज संवाददाता के अनुसार स्वच्छ भारत मिशन के तहत भाजपा द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। गांधी जयंती पर नगर पंचायत कटघर लालगंज में एसडीएम लालगंज अभय कुमार मिश्र की अध्यक्षता में अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत की उपस्थिति में नगर के रविदास नगर में 10 सीटों के शौचालय और छह स्नानघर का लोकार्पण किया गया। डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन हेतु तीन ठेलों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। पल्हना संवाददाता के अनुसार आजाद पालिटेक्निक भरथीपुर पल्हना परिसर में साफ-सफाई के साथ ही दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया।