फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   विभिन्न संस्थाओं में मनाई गई गांधी और शास्त्री की जयंती

विभिन्न संस्थाओं में मनाई गई गांधी और शास्त्री की जयंती

Mon, 02 Oct 2017 11:51 PM IST
Updated Mon, 02 Oct 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
विभिन्न संस्थाओं में मनाई गई गांधी और शास्त्री की जयंती
आजमगढ़। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर सोमवार को विभिन्न संस्थाओं में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान लोगों ने उनके पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

नगर के तकिया चकला स्थित बालश्रम विद्यालय में लोगों ने महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण किया। इस दौरान लोगों ने उनके बताए रास्तों पर चलने का संकल्प लिया। वहीं गांधी जयंती के अवसर पर जोधी का पुरा स्थित वृद्घा आश्रम में विचार गोष्ठी का आयोजन स्त्रित्त्कया गया। जिसमें लोगों ने महात्मा गांधी को सत्य, शांति और अहिंसा का पुजारी बताया। वहीं जिला कारागार के मुख्य द्वारा पर जेल अधीक्षक अनिल कुमार गौतम ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद महात्मा गांधी के चित्र का अनावरण कर माल्यार्पण किया। बंदियों द्वारा विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गई। उप्र लेखपाल संघ की जनपद इकाई द्वारा सोमवार को सदर तहसील परिसर स्थित लेखपाल संघ भवन में महात्मा गांधी की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान लोगों ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर श्रद्घासुमन अर्पित किया। इसके साथ ही नगर के चिल्ड्रेन कालेज और स्कूल्स में भी गांधी जयंती धूमधाम से मनाई गई। संस्थापक प्रबंधक बजरंग त्रिपाठी ने महात्मा गांधी को युग-युग का महापुरूष बताते हुए उनके पदचिह्नों पर चलने को कहा। वहीं शहीद स्मारक प्राथमिक पाठशाला देवरिया और मां तिरसी स्मारक पूर्व माध्यमिक विद्यालय देवरिया में भी गांधी जयंती धूमधाम से मनाई गई। अहरौला संवाददाता के अनुसार नागाबाबा मौजीराम इंटर कालेज करनपुर इटौरा में गांधी जयंती के अवसर पर ध्वाजारोहण के बाद छात्रों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गयी। प्रधानाचार्य गुलाब यादव ने कहा कि राष्ट्रपिता हमारे लिए आदर्श है हमें उनके पदचिन्हों का अनुसरण करना चाहिए। वहीं भाजपा कार्यालय बस्ती भुजबल में राष्ट्रपिता के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया और स्वच्छता की शपथ लोगों को दिलाई गई।मार्टीनगंज संवाददाता के अनुसार प्राथमिक विद्यालय बर्रा भाग दो पर गांधी जयंती के अवसर पर प्रभातफेरी के बाद ध्वजारोहण पंडित शिवसागर दुबे की उपस्थिति में किया गया। विद्यालय के बच्चों अंगद, सिवानी और श्रद्धा ने सास बहू नाटिका के माध्यम से हर घर में शौचालय निर्माण के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed