फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   30 thousand looted from Bankmitra on the strength of the real

बैंकमित्र से असलहे के बल पर 30 हजार की लूट

Thu, 04 Feb 2021 11:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Feb 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
30 thousand looted from Bankmitra on the strength of the real
अहरौला। स्थानीय थाना क्षेत्र के भेदौरा गांव के पास बृहस्पतिवार की दोपहर दो बाइकों पर सवार छह बदमाशों ने बाइक सवार बैंक मित्र को रोक कर असलहे के बल पर उससे तीस हजार रुपये लूट लिया। इस दौरान एक बदमाश ने तमंचा की मुठिया से सिर पर प्रहार कर बैंक मित्र को घायल कर दिया। पीड़ित बैंक मित्र ने तीन नामजद समेत तीन अज्ञात के खिलाफ थाने पर तहरीर दी है।
विज्ञापन

कप्तानगंज थाना क्षेत्र के टहर किशुनदेवपुर गांव निवासी अमरजीत निषाद पुत्र दीपा निषाद बैंक मित्र हैं। बृहस्पतिवार की दोपहर में वह बाइक से गोपालगंज बाजार रहा था। अभी वह भेदौरा गांव के पास ही पहुंचा था कि दो बाइक सवार छह बदमाशों ने उसे ओवरटेक कर रोक लिया। अमरजीत कुछ समझ पाता कि इसके पूर्व ही एक बदमाश ने तमंचा निकाल लिया और उसके पास मौजूद रुपये व कागजात रखे बैग को छीनने लगा। अमरजीत ने जब विरोध किया तो एक बदमाश ने तमंचे की मुठिया से उसके सिर पर प्रहार कर घायल कर दिया। इसके बाद लुटेरे 30 हजार रुपये नकद व पांच एटीएम कार्ड समेत अन्य कागजात लेकर फरार हो गए। जाते-जाते बदमाशों ने उसे यह धमकी भी दी कि यदि पुलिस को सूचना दिए तो अंजाम बुरा होगा। बदमाशों जाते ही पीड़ित ने अहरौला थाना पुलिस को सूचना दी। लूट की जानकारी होते ही अहरौला थाना पुलिस में हड़कंप मच गया। आननफानन में पुलिस मौके पर पहुंच गई और छानबीन शुरू कर दिया। घटना के बाबत पीड़ित ने पुलिस को तीन नामजद व तीन अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। वहीं थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश शुक्ला ने बताया कि प्रथम दृष्टया घटना संदिग्ध लग रही है। मामले की जांच पड़ताल के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed