फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   3 accused running a madrasa with fake documents arrested, EOW had filed the FIR

Azamgarh News: फर्जी अभिलेख से मदरसा चलाने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, ईओडब्ल्यू ने दर्ज कराई थी प्राथमिकी

Fri, 12 Jun 2026 12:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
3 accused running a madrasa with fake documents arrested, EOW had filed the FIR
आजमगढ़। जिले में फर्जी मदरसा संचालित करके शासकीय व्यवस्था को गुमराह करने के आरोप में पुलिस ने बृहस्पतिवार को मोहम्मद अकरम को मुंडा तिराहा क्षेत्र से सिधारी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी राजीव कुमार मिश्र ने बताया कि जिले में मदरसा पोर्टल पर पंजीकृत मदरसों के सत्यापन के दौरान कई अनियमितताएं सामने आई थीं। इसके अलावा फूलपुर पुलिस ने शरद यादव और धर्मेंद्र यादव को अंबारी चौराहे से गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी राज्य विशेष अपराध अनुसंधान दल (ईओडब्ल्यू) की जांच के बाद हुई है। इन दोनों आरोपियों पर मदरसा अरबिया तहतानिया भीखपुर में 66 हजार रुपये के सरकारी धन के गबन करने का आरोप है। ईओडब्ल्यू के निरीक्षक ब्रह्म प्रकाश सिंह ने 13 फरवरी 2025 को एक प्रार्थना-पत्र दिया था। बताया था कि मदरसा इस्लामिया मोहम्मदल्ला सिधारी आजमगढ़ (आईडी-191100462) फर्जी अभिलेखों के आधार पर संचालित हो रहा था। इस मदरसे का प्रबंधक मोहम्मद अकरम था। उसके खिलाफ रानी की सराय थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। बता दें कि जिले में मदरसा पोर्टल पर पंजीकृत मदरसों की जांच चल रही थी। इस दौरान कई मदरसे मानकों के विपरीत पाए गए। ईओडब्ल्यू की जांच में मोहम्मद अकरम की ओर से संचालित मदरसा इस्लामिया मोहम्मदल्ला में फर्जीवाड़ा सामने आया। वे फर्जी अभिलेखों के आधार पर मदरसे का संचालन कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed