फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   273 centers set up in Azamgarh for UP Board Exam

बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में बनाये गये 273 केंद्र

Mon, 11 Nov 2019 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Nov 2019 11:00 PM IST
विज्ञापन
273 centers set up in Azamgarh for UP Board Exam
आजमगढ़। यूपी बोर्ड ने सोमवार की शाम परीक्षा केंद्रों का निर्धारण भी कर दिया। जिले में यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद ने 273 केंद्र निर्धारित किये है। इन परीक्षा केंद्रों पर 14 नवंबर तक आपत्तियां मांगी गई है। आपत्तियों के निस्तारण के पश्चात परीक्षा केंद्रों की फाइनल सूची ऑनलाइन जारी कर दी जायेगी।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की वर्ष 2020 की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा फरवरी माह में शुरू हो रही है। बोर्ड परीक्षा की तैयारी में परिषद के साथ ही जिले स्तर पर जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय जुटा हुआ है। परिषद द्वारा सोमवार की शाम संभावित परीक्षा केंद्रों की सूची ऑनलाइन जारी कर दी गई। जिसमें जिले में कुल 273 विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इन विद्यालयों में 6 राजकीय, 77 एडेड व 190 वित्त विहीन माध्यमिक विद्यालय शामिल है। इन परीक्षा केंद्रों पर बोर्ड ने 14 नवंबर तक आपत्तियां मांगी है। 14 के बाद आपत्तियों का निस्तारण कर फाइनल परीक्षा केंद्रों की सूची ऑनलाइन जारी कर दी जायेगी। डीआईओएस डॉ. वीके शर्मा ने बताया कि सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्य परीक्षा केंद्रों की सूची का अवलोकन कर ले और यदि कोई आपत्ति हो तो निर्धारित प्रारूप पर साक्ष्य के साथ 14 नवंबर तक कार्यालय पर ई-मेल, डाक अथवा स्वयं उपस्थित होकर उपलब्ध करा दें। इसके पश्चात किसी भी प्रकार का प्रत्यावेदन स्वीकार नहीं किया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed