{"_id":"602420fc8ebc3ee9421c100f","slug":"27000-farmers-have-a-chance-to-revise-data-again-azamgarh-news-vns57399107","type":"story","status":"publish","title_hn":"27000 किसानों के पास फिर डाटा संशोधन का मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
27000 किसानों के पास फिर डाटा संशोधन का मौका
विज्ञापन
आजमगढ़। किसानों के हित में सरकार की ओर से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरूआत की गई। जनपद में इस योजना के तहत पांच लाख से अधिक किसानों को सम्मान निधि प्रदान की जा रही है। लेकिन 30000 किसान ऐसे हैं जिनके नाम की गड़बड़ी और आधार कार्ड की गड़बड़ी के कारण इस योजना के लाभ से वंचित है। ऐसे लोगों के डाटा में संशोधन के लिए समाधान दिवस का आयोजन किया गया जिसमें तीन हजार किसानों के डाटा का संशोधन किया गया। शेष बचे किसानों के लिए एक फिर समाधान दिवस का आयोजन किया जा रहा है।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पंजीकृत किसानों को सरकार की ओर से तीन किश्तों में वर्ष में छह हजार रुपये प्रदान किए जाते हैं। इस योजना के तहत जनपद में पांच लाख से अधिक किसान लाभान्वित हो रहे हैं। लेकिन 30000 किसान ऐसे रहे जो डाटा की गड़बड़ी के कारण लाभ पाने से वंचित रहे। डाटा को दुरुस्त कराने के लिए उन्हें विभाग का चक्कर काटना पड़ रहा था। इसके लिए सरकार की ओर से समाधान दिवस का आयोजन कर उनके डाटा की गड़बड़ी को दूर करने का निर्देश दिया गया। जिसके क्रम में एक फरवरी से तीन फरवरी तक समस्त विकास खंडों के राजकीय कृषि बीज भंडारों पर पीएम किसान सम्मान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें आए 3000 लोगों के नाम की गड़बड़ी और आधार कार्ड की गड़बड़ी को दूर किया गया। शेष बचे 27000 लोगों के नाम की गड़बड़ी और आधार कार्ड की गड़बड़ी को दूर करने के लिए एक बार फिर किसानों को मौका दिया गया है। ऐसे लोगों के लिए 15 फरवरी से 17 फरवरी तक पीएम किसान समाधान दिवस का आयोजन समस्त विकास खंडों के राजकीय कृषि भंडारों पर किया जा रहा है। जिला कृषि अधिकारी उमेश कुमार गुप्ता ने कहा कि जिन किसानों ने पीएम किसान सम्मान निधि के लिए आवेदन किया है। उनके डाटा में गड़बड़ी है वह इन तीन दिवसों पर कृषि बीज भंडारों पर पहुंचकर डाटा की गड़बड़ी को दूर कराएं। लेकिन जिन किसानों ने पिछले समाधान दिवस पर आवेदन दिया है वह लोग इस समाधान दिवस पर न आएं।