फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   2700 Class IV employees to be called from outside in voting

मतदान में बाहर से बुलाए जाएंगे 2700 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी

Mon, 22 Mar 2021 11:10 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Mar 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
2700 Class IV employees to be called from outside in voting
आजमगढ़। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा एक दिन में एक जनपद का चुनाव संपन्न कराने का निर्णय लिया है। इस निर्णय के बाद जनपद में कुल 29896 कर्मचारियों की जरूरत पड़ेगी। इसमें 2700 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की कमी हो रही है। जिसके लिए जिला प्रशासन द्वारा मंडलायुक्त को डिमांड भेजी गई है।
विज्ञापन

जनपद में पंचायत चुनाव को लेकर तैयारियां जोर-शोर से की जा रही है। प्रस्तावित आरक्षण सूची का प्रकाशन कर दिया गया है। जिस पर आपत्तियां ली जा रही हैं, जो मंगलवार तक ली जाएंगी। फिर इनका निस्तारण कर 26 मार्च केे अंतिम आरक्षण सूची का प्रकाशन किया जाएगा। साथ ही आयोग द्वारा एक ही दिन पूरे जनपद में चुनाव कराने के निर्णय के बाद जिला प्रशासन मतदान कार्मिकों की व्यवस्था करने में जुट गया है। जनपद में मतदान के लिए कुल 6229 बूथ बनाए गए हैं। इन बूथों पर कुल मतदान के लिए कुल 29896 कर्मचारियों की जरूरत होगी। आरओ, एआरओ सहित अन्य कर्मचारियों की व्यवस्था प्रशासन द्वारा पूरी कर ली गई है। क्योंकि इस बार चुनाव में आंगनबाड़ी, आशा, रोजगार सेवक, सफाईकर्मी सभी की ड्यूटी लगाए जाने का निर्देश आयोग ने दिया है। लेकिन 2700 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी कम पड़ रहे हैं। आयोग की ओर से कर्मचारियों की कमी को मंडल के अन्य जनपदों से करने का निर्देश दिया गया है। जिसके क्रम में जिला प्रशासन की ओर से 2700 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी उपलब्ध कराने की डिमांड मंडलायुक्त के पास भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed