{"_id":"606cb0028ebc3ee64d5de982","slug":"25-thousand-rewarded-criminals-with-three-companions-azamgarh-news-vns5837302163","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन साथियों के साथ हत्थे चढ़ा 25 हजार का ईनामियां अपराधी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन साथियों के साथ हत्थे चढ़ा 25 हजार का ईनामियां अपराधी
विज्ञापन
सरायमीर। स्थानीय थाना पुलिस के हत्थे उस समय एक बड़ी सफलता हाथ लग गई जब मुखबिर की सूचना पर अंतर्राज्यीय चोर व लूटेरा गैंग के चार सदस्य हत्थे चढ़ गए। इसमें एक 25 हजार का ईनामियां बदमाश भी शामिल है। वहीं पुलिस ने इनके पास से चोरी के 151 बोरी मिल्क पाउडर के अलावा तमंचा व कारतूस भी बरामद किया है। बरामद मिल्क पाउडर की कीमत साढ़े बारह लाख रुपये बतायी जा रही है।
सरायमीर थाना पुलिस को सोमवार को यह सूचना मिली कि एक बदमाश जिसकी तलाश में पुलिस काफी दिनों से है वह बाइक से सरायमीर बाजार आ रहा है। अपने एक साथी के साथ वह बाइक पर बोरी पर कुछ सामान भी लादे हुए है। इस सूचना पर पुलिस टीम डोमरी मोड़ पर पहुंच गई। कुछ ही देर में एक बाइक सवार दो लोग आते हुए दिखाई दिए। जिन्हें रोक कर पुलिस ने तलाशी लिया तो उनके पास एक देशी रिवाल्वर व जिंदा कारतूस बरामद हुआ। इसके अलावा एक अदद मिल्क पाउडर की बोरी मिली। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम दिनेश यादव निवासी विच्छलपुर थाना सरायख्वाजा जिला जौनपुर व इंद्रेश यादव निवासी कछरा थाना शाहगंज जिला जौनपुर बताया। अभियुक्तों ने पूछताछ में यह भी बताया कि वह फर्जी डीएल व आधार कार्ड बनवा कर मुम्बई, गुजारात, दिल्ली, हरियाणा आदि स्थानों पर माल वाहक वाहन चलाते है। बताया कि गैंग में लक्षमण बिंद निवासी बरौरार बाजार चकपट्टी थाना बरदह, रोहित निवासी दुबरा बाजार, कृपाशंकर निवासी बघवा महादेव, राजमन निवासी चकपट्टी बरौरा थाना बरदह भी शामिल है। मिल्क पाउडर उन्होंने हरियाणा से उड़ाया है। छह सौ बोरी मिल्क पाउडर थी, जिसे धीरे-धीरे कर वे विभिन्न बाजारों में सप्लाई कर रहे है। 200 बोरी बेची जा चुकी है और शेष लक्षमण व राजमन कहीं रखे है। इनकी निशानदेही पर पुलिस ने सोनू अग्रहरी निवासी चुड़ी मुहल्ला थाना शाहगंज जौनपर को उसके घर से पकड़ा। इसके अलावा सोनू मौर्या को अकारीपुर थाना बक्शा जिला जौनपुर से गिरफ्तार किया। एसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि पकड़े गए अभियुक्तों में दिनेश यादव 25 हजार का इनामी हैं।