{"_id":"67ae3d00ab2f941b4e08c924","slug":"25-crores-received-for-hostel-and-academic-building-in-government-medical-college-md-studies-will-be-done-on-24-seats-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-127522-2025-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: राजकीय मेडिकल कॉलेज में छात्रावास और एकेडमिक भवन के लिए मिले 25 करोड़, 24 सीटों पर होगी एमडी की पढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: राजकीय मेडिकल कॉलेज में छात्रावास और एकेडमिक भवन के लिए मिले 25 करोड़, 24 सीटों पर होगी एमडी की पढ़ाई
विज्ञापन
चक्रपानपुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज के नए सत्र में अब डॉक्टर ऑफ मेडिसिन (एमडी) की पढ़ाई शुरू हो जाएगी। इसके लिए शासन की ओर से 24 सीटों का आवंटन किया गया है। वहीं इस कोर्स में एडमिशन लेने वाले छात्रों के छात्रावास और एकेडमिक भवन के निर्माण के लिए शासन की ओर से 25 कराेड़ रुपये जारी किए गए हैं।
राजकीय मेडिकल कॉलेज में अब परास्नातक की कक्षाएं संचालित करने के लिए नए भवन के निर्माण का कार्य तेजी से पूरा किया जा रहा है। अगले सत्र तक निर्माण पूरा कर पढ़ाई को शुरू करने की उम्मीद की जा रही है। परास्नातक की पढ़ाई के साथ-साथ कॉलेज परिसर में ही 100 कमरों के आवास का भी निर्माण कराया जा रहा है, ताकि बच्चों को सुविधाजनक शिक्षा मुहैया कराई जा सके। 100 कमरों का यह आवास अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ-साथ बच्चों की जरूरतों के अनुसार बनाया जा रहा है, ताकि भविष्य में पीजी के 100 छात्र इस आवास में आसानी से रह सकें। यह नया आवास मेडिकल कॉलेज परिसर के एकेडमिक बिल्डिंग के मध्य निर्मित हो रहा है। इसके निर्माण के लिए शासन द्वारा लगभग 25 करोड़ रुपये की धनराशि भी आवंटित की गई है।
बताते चलें कि राजकीय मेडिकल कॉलेज चक्रपानपुर में पहले से ही एमबीबीएस की 100 सीटों पर 2013 से कक्षाएं संचालित की जा रही है। जिसमें देश के कई राज्यों के बच्चे मेडिकल की पढ़ाई कर रहे हैं। अब मेडिकल कॉलेज में एमडी की भी पढ़ाई शुरू होने जा रही है। एमडी के लिए 24 सीटों की मान्यता मिलने से बच्चों को मेडिकल में ही पीजी की पढ़ाई की भी सुविधा इस कॉलेज में मिलने लगेगी। दूसरी तरफ डीएनबी (डिप्लोमा इन नेशनल बोर्ड) के लिए भी चार विभागों की 16 सीटों पर पढ़ाई शुरू हो गई है।
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज को 24 सीटों पर पीजी (परास्नातक) स्तर की पढ़ाई के लिए एकेडमिक भवन के निर्माण के लिए धनराशि का आवंटन कर दिया गया है। एकेडमिक भवन का निर्माण पूरा कर नए सत्र से एमडी की कक्षाएं भी शुरू हो जाएंगी। -डॉ. वीके राव, प्राचार्य राजकीय मेडिकल कालेज चक्रपानपुर।