फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   24 booths made for MLC elections

एमएलसी चुनाव के लिए बनाए गए 24 बूथ

Sun, 30 Jan 2022 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jan 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
24 booths made for MLC elections
उप्र राज्य विधान परिषद चुनाव की दुंदुभी बज चुकी है। आजमगढ़-मऊ सीट के लिए तीन मार्च को होने वाले चुनाव के लिए 24 बूथ बनाया गया है। जिला निर्वाचन कार्यालय मतदाताओं की सूची को अंतिम रुप देने में जुटा है।
विज्ञापन

वर्तमान में इस सीट से सपा के राकेश यादव गुड्डू एमएलसी हैं। पिछली बार भाजपा ने राजेश सिंह महुआरी को प्रत्याशी घोषित किया था। चुनाव में आजमगढ़ और मऊ के कुल 5243 मतदाताओं ने हिस्सा लिया था। जिसमें आजमगढ़ के 3753 और मऊ जनपद में 1490 मतदाता शामिल थे। जनपद में 3753 मतदाताओं में दो सांसद, 10 विधायक, दो राज्यसभा सदस्य और तीन विधान परिषद के सदस्य शामिल रहे। इस बार अभी मतदाता सूची का काम पूरा नहीं हो सका है। सभी विकास खंडों से सूची संकलित की जा रही। अब तक आई सूची के अनुसार कटरा बलुआ की वोटर नौकरी पाने के कारण मतदाता सूची से बाहर हो गई है। जबकि मेहनगर से विद्या, महाराजगंज से उषा मिश्रा और आजमगढ़ से स्वामीनाथ का निधन हो गया है। इसलिए इस बार मतदाता सूची से इनके नाम को हटाया जाएगा। मतदान का कार्य तीन मार्च को 24 बूथों पर कराया जाएगा। जिसमें 22 विकास खंडों के साथ दो नगर पंचायतों पर भी बूथ बनाया गया है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी एडीएम प्रशासन ने बताया कि मतदाता सूची को फाइनल करने का कार्य प्रगति पर है। सोमवार तक सूची का कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed