फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   24.33 lakh Ayushman cards, treatment of 10 thousand only

24.33 लाख आयुष्मान कार्ड, 10 हजार का ही इलाज

Sat, 20 Feb 2021 11:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
24.33 lakh Ayushman cards, treatment of 10 thousand only
कमिश्नरी के सभागार में विकास कार्यक्रमों की प्रगति समीक्षा बैठक को संबोधित करते मंडलायुक्त वीव? - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। कमिश्नर विजय विश्वास पन्त ने कहा कि कार्यक्रमों की प्रगति की समय से फीडिंग नहीं कराने से जनपदों की रैंकिंग प्रभावित होती है। मंडल की ग्रेडिंग पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। अपने विभाग के सम्बन्धित कार्यक्रमों की फीडिंग कराएं। मण्डलायुक्त शनिवार को कार्यालय सभागार में विकास कार्यक्रमों की समीक्षा कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों को उपचार का लाभ अवश्य मिलना चाहिए। मंडल में कुल 24.33 लाख गोल्डन कार्ड बनाए गए हैं। इसमें आजमगढ़ में 07.07 लाख, मऊ में 6.16 लाख, बलिया में 11.09 लाख लाभार्थी सम्मिलित हैं। निजी चिकित्सालयों एवं राजकीय चिकित्सालयों में आजमगढ़ में कुल 4981, मऊ में 2635 और बलिया में 2862 लाभार्थी उपचरिति हुए हैं। कहा कि इसका लाभ लेने वालों की संख्या बहुत ही कम है। सीडीओ और सीएमओ को निर्देश दिए कि जिनके गोल्डन कार्ड बन गए है उन्हें इससे मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं की अनिवार्य रूप से जानकारी दें। एफआरयू की समीक्षा में मऊ में सीजेरियन प्रसव की संख्या कम मिलने पर नाराजगी जताई। श्रमिकों के पंजीयन में आजमगढ़ में 40 हजार, मऊ में 20 हजार और बलिया में 30 हजार का लक्ष्य निर्धारित था। इसके सापेक्ष आजमगढ़ में 1.06 लाख, मऊ में 23565 और बलिया में 21378 श्रमिकों का पंजीयन किया जा चुका है। बलिया में लक्ष्य से काफी कम पंजीयन होने पर नराजागी जताई। आजमगढ़ में 939 पंचायत भवन बनने थे, इसमें 93 निर्मित हो चुके हैं, जबकि 75 अनारम्भ हैं। बलिया में 496 पंचायत भवन का निर्माण कराया जाना है, इसमें 38 पूर्ण हैं और 150 अनारम्भ है। मऊ में 310 के सापेक्ष 56 पूर्ण हैं।कोई अनारम्भ नहीं है। इसी प्रकार का निर्देश उन्होंने अनारम्भ सामुदायिक शौचालयों के सम्बन्ध में भी दिया। राजस्व वसूली बढ़ाने, पांचसे अधिक समय के लम्बित राजस्व वादों के निस्तारण में तेजी लाने का निर्देश दिया।डीएम आजमगढ़ राजेश कुमार, डीएम मऊ अमित सिंह बंसल, संयुक्त विकास आयुक्त पीएन वर्मा, सीडीओ बलिया विपिन कुमार जैन, सीडीओ आजमगढ़ आनन्द कुमार शुक्ला, सीडीओ मऊ रामसिंह वर्मा, एडीएम जीपी गुप्ता, केहरी सिंह और राम आसरे, वन संरक्षक डा. बीसी ब्रम्हा, अपर निदेशक स्वास्थ्य डा. मुहिब्बुल्लाह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed