फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   23.81 crore tax evasion by creating fake GST firms

Azamgarh News: फर्जी जीएसटी फर्म बनाकर 23.81 करोड़ की कर चोरी

Tue, 14 Oct 2025 11:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Oct 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
23.81 crore tax evasion by creating fake GST firms
आजमगढ़। जनपद के राज्य कर विभाग ने एक फर्जी जीएसटी फर्म मलिक इंटरप्राइजेज का पर्दाफाश किया है। इस फर्म के जरिये प्रोपराइटर ने राज्य कर विभाग को 23.81 करोड़ का चूना लगाया है। विभाग की ओर से कंपनी के मालिक आदिल पर नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

शिकायत दर्ज कराने वाले राज्यकर विभाग के वरिष्ठ सहायक राजीव लाल अस्थाना ने बताया कि इस फर्म के प्रोपराइटर आदिल ने फर्जी बिजली बिल, रेंट एग्रीमेंट और आधार कार्ड जैसे दस्तावेज अपलोड कर 30 दिसंबर 2024 को पंजीकरण प्राप्त किया था। फर्म का पता शॉप नंबर 119/ए, बद्दोपुर रोड दर्शाया गया था। जांच में यह अस्तित्व में नहीं पाया गया। बिजली बिल फर्जी निकला, क्योंकि संबंधित अकाउंट नंबर बिजली विभाग की वेबसाइट पर अमान्य दिखा। आधार कार्ड में घोषित पता आजमगढ़ का था, लेकिन वास्तविक पता बिजनौर का निकला। ग्राम पंचायत की जांच में भी फर्म के मालिक या मकान मालिक गोरे लाल का कोई अस्तित्व नहीं मिला। फर्म ने वित्तीय वर्ष 2024-25 और 2025-26 में फर्जी इनवॉयस जारी कर 66.13 करोड़ रुपये की आउटवर्ड सप्लाई दिखाई और 11.90 करोड़ रुपये की फर्जी आईटीसी पास की। इसी तरह 66.16 करोड़ की फर्जी खरीद दिखाकर 11.91 करोड़ की आईटीसी ली गई, जिससे कुल 23.81 करोड़ रुपये की राजस्व क्षति हुई। विभाग ने कोतवाली थाने को पत्र भेजकर भारतीय दंड संहिता और जीएसटी अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। कोतवाली प्रभारी यादवेंद्र पांडेय ने बताया कि वरिष्ठ सहायक राजीव लाल अस्थाना ने आरोपी प्रोपराइटर आदिल निवासी रेसी हाउस नंबर 35, गली नंबर 2 पगरा, नगर कोतवाली, आजमगढ़ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की थी। उनकी तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed