फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   23 candidates left the exam at three centers

Azamgarh News: तीन केंद्रों पर 23 परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षा

Mon, 12 Jun 2023 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jun 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
23 candidates left the exam at three centers
अटल आवासीय विद्यालयों में प्रवेश के लिए रविवार को मंडल के तीनों जिलों में एक-एक परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई। जिसमें 336 बच्चों ने आवेदन किया था। जिसमें 313 बच्चे शामिल हुए। 23 बच्चों ने परीक्षा छोड़ दी। जिले में 132 में 124 बच्चों ने परीक्षा दी। निर्माण श्रमिकों के बच्चों को नि:शुल्क व बेहतर शिक्षा के लिए अटल आवासीय विद्यालय की मंडल स्तर पर स्थापना की गई है। इस सत्र से कक्षा छह में प्रवेश के लिए मंडल के तीनों जिलों आजमगढ़, मऊ व बलिया में एक-एक केंद्र पर परीक्षा संपन्न कराई गई। आजमगढ़ में राजकीय बालिका इंटर कालेज केंद्र पर 132 पंजीकृत बच्चों में 124 परीक्षा में शामिल हुए। मऊ में 84 में से 77 और बलिया में 120 बच्चों में से 112 ने प्रवेश परीक्षा दी। सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक आयोजित परीक्षा के दौरान अधिकारियों ने केंद्रों का चक्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मंडल में कुल 23 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। 80 बच्चों का प्रवेश अब मेरिट के आधार पर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed