फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   22nd Azamgarh Book Fair to be dedicated to Amrit Mahotsav

अमृत महोत्सव को समर्पित होगा 22वां आजमगढ़ पुस्तक मेला

Mon, 15 Nov 2021 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Nov 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
22nd Azamgarh Book Fair to be dedicated to Amrit Mahotsav
आजमगढ़। आजादी के 75वें वर्ष पर अमृत महोत्सव को समर्पित 22वें आजमगढ़ पुस्तक मेले का आयोजन बुधवार को शिब्ली नेशनल इंटर कालेज सभागार में किया जाएगा। इस मेले का थीम होगा जलवायु परिवर्तन के दौर में नागरिक दायित्व। डीएम राजेश कुमार द्वारा इसका शुभारंभ किया जागए।
विज्ञापन

पुस्तक मेले के आयोजक राजीव रंजन राय ने बताया कि इस बार मेले में गतिविधियों को आजादी के 75वें वर्ष के अवसर पर अमृत महोत्सव को समर्पित किया गया है। मेले में प्रतिदिन विमर्श का विषय ‘‘जलवायु परिवर्तन और नागरिक दायित्व’ सड़क सुरक्षा समय की पहल, जैविक खेती समकालीन समय की मांग, आजमगढ़ की जैव विविधता, चौरी-चौरा स्मृति विषय प्रमुख होंगे। संस्कृति विभाग उप्र की प्रस्तावना पर जिला प्रशासन और वन विभाग के सानिध्य में शुरूआत समिति के माध्यम से आयोजित 22वें पुस्तक मेले में देश भर से 25 से अधिक प्रकाशन संस्थान हिस्सा ले रहे हैं। नेशनल बुक ट्रस्ट, भारत सरकार, साहित्य अकादमी नई दिल्ली, प्रकाशन विभाग नई दिल्ली, राजकमल प्रकाशन, राधाकृष्ण प्रकाशन, लोकभारती प्रकाशन, प्रकाशन संस्थान, किताब घर, मेधा बुक्स जैसे प्रकाशक महत्वपूर्ण हिस्सेदारी निभा रहे हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक आजमगढ़ वीके शर्मा ने कहा कि आजमगढ़ के विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए यह वार्षिक मेला ज्ञान का स्रोत है। शिब्ली नेशनल इंटर कालेज के प्राचार्य, शिब्ली नेशनल डिग्री कालेज के प्राचार्य, शिब्ली एकेडमी के निदेशक ने संयुक्त रूप से कहा कि जंगे आजादी में आजमगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियोें की ऐतिहासिक भूमिका रही है। उस संघर्ष पर आधारित इतिहास ग्रंथों को नयी पीढ़ी को उपलब्ध कराने की आजादी के 75वें वर्ष पर आयोजित यह मेला जिले की महत्ववपूर्ण गतिविधि है। मेले के समंवयक शुरूआत समिति के विकल्प रंजन ने बताया कि आजमगढ़ के युवाओं एवं विद्यार्थियों के लिए विशेष रूप से ऑनलाइन प्लेटफार्म से जोड़ने की व्यवस्था की गयी है। प्रतिदिन आयोजित होने वाली गतिविधियां लाइव होंगी। इसके अतिरिक्त अलग-अलग विषयों के विशेषज्ञ गूगल मीट प्लेटफार्म पर ऑनलाइन आजमगढ़ के लोगों से रूबरू होंगें। विविध प्रकाशन सस्थाअेों के प्रमुख वैज्ञानिक, साहित्यकार एवं संड़क सुरक्षा विशेषज्ञ विशेष रूप से पाठक संवाद के सत्र में उपस्थित रहेंगें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed