{"_id":"5cd70de7bdec220724487841","slug":"21557597671-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"35 लाख से ज्यादा मतदाता लिखेंगे 35 प्रत्याशियों की तकदीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
35 लाख से ज्यादा मतदाता लिखेंगे 35 प्रत्याशियों की तकदीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। जनपद की दोनों लोकसभा सीटों आजमगढ़ और लालगंज के लिए रविवार की सुबह सात बजे से मतदान शुरू होगा। शनिवार को पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों के लिए चार रवानगी स्थलों से रवाना हो गई। लोकतंत्र के उत्सव में रविवार को 3535517 मतदाता मतदान में हिस्सा लेंगे। जिसमें 1903340 पुरुष और 1632076 महिला मतदाता शामिल हैं। इनके अलावा 101 अन्य मतदाता भी शामिल हैं।
जनपद में लोकसभा चुनाव 2019 के मतदान की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। शनिवार की शाम चार बजे तक सभी रवानगी स्थलों से पोलिंग पार्टियों की रवानगी हो गई। देर शाम तक सभी पोलिंग पार्टियां अपने निर्धारित मतदान केंद्रों तक पहुंच चुकी थी। रविवार को होने वाले मतदान में आजमगढ़ लोकसभा क्षेत्र में 1786624 मतदाता भाग लेंगे। जिसमें 969949 पुरुष मतदाता और 815606 महिला मतदाताओं के साथ 69 अन्य मतदाता शामिल हैं। वहीं लालगंज लोकसभा क्षेत्र के लिए कुल 1749893 मतदाता मतदान करेंगे। जिसमें 933391 पुरुष मतदाता और 816470 महिला मतदाताओं के साथ 32 अन्य मतदाता शामिल हैं। मतदान का कार्य सुबह सात बजे शुरू होकर शाम छह बजे संपन्न होगा। इसके बाद पोलिंग पार्टियां ईचवीएम के साथ स्ट्रांग रूमों की ओर प्रस्थान करेंगी। लालगंज लोकसभा क्षेत्र की ईवीएम मतगणना स्थल चकवल स्थित स्ट्रांग रूमों में और आजमगढ़ लोकसभा क्षेत्र की ईवीएम एफसीआई गोदाम बेलइसा में बने स्ट्रांग रूमों में रखी जाएंगी। मतदान को सकुशल संपन्न कराने के लिए कुल 2305 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जिसमें लालगंज में 1178 और आजमगढ़ में 1127 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। वहीं दोनों लोकसभाओं में कुल 3943 बूथ बनाए गए हैं। जिसमें लालगंज में 1956 बूथ और आजमगढ़ में 1987 बूथ बनाए गए हैं।
लालगंज लोकसभा क्षेत्र में विधानसभावार मतदाताओं का आंकड़ा
विधानसभा पुरुष महिला अन्य कुल
अतरौलिया 195586 173350 09 368945
निजामाबाद 170482 149956 05 320443
फूलपुर-पवई 169703 148236 06 317945
दीदारगंज 187625 165091 04 352720
लालगंज 209995 179837 08 389840
कुल योग 933391 816470 32 1749893
आजमगढ़ लोकसभा क्षेत्र में विधानसभावार मतदाताओं का आंकड़ा
विधानसभा पुरुष महिला अन्य कुल
गोपालपुर 186806 153396 07 340209
सगड़ी 179718 149282 04 329004
मुबारकपुर 181506 154896 27 336429
आजमगढ़ 206463 175042 12 381517
मेंहनगर 215456 182990 19 398465
कुल योग 969949 815606 69 1785624