फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   देर रात तक श्याम महोत्सव में झूमते रहे श्रद्घालू

देर रात तक श्याम महोत्सव में झूमते रहे श्रद्घालू

Tue, 12 Mar 2019 11:07 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2019 11:07 PM IST
विज्ञापन
देर रात तक श्याम महोत्सव में झूमते रहे श्रद्घालू
आजमगढ़। श्री राणी सती श्याम भक्त मंडल द्वारा पहाड़पुर स्थित श्री कृष्ण गौशाला परिसर में रविवार की रात श्याम महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें बाहर से आए गायक कलाकारों ने अपने भजन से श्याम भक्तों को खूब शमां बांधा।
विज्ञापन

सर्वप्रथम मंडल के मंत्री परितोष रूंगटा उर्फ बंटी ने परिवार के साथ ज्योति जलाई। गौशाला परिसर में खाटू श्याम प्रभु की नैनाभिराम झांकी कलाकारों द्वारा सजाई गई। जिसमें दाहिने तरफ श्री दादी राणी सती जी की झांकी, बाईं ओर पवन पुत्र हनुमान की झांकी प्रदर्शित की गई थी। दिल्ली से आई गौरी अग्रवाल ने श्याम बाबा के एक से एक भजनों की प्रस्तुति कर भक्तों को देर रात तक झूमने के लिए विवश किया। उन्होंने हम हारे हारे हारे तुम्हारेे के सहारे, सांवरा इम्तिहान लेता है और शीश के दानी महा बलवानी खाटू वाले श्याम तेरा जयकारा है। इसके बाद कोलकाता से आए संजू शर्मा ने अपने ही अपने एक से एक सुंदर भजनों से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने सर्वप्रथम गणेश वंदना से शुभारंभ किया और शीश के दानी चुप क्यों बैठा यह कैसी दातारी रे श्याम बाबा क्यों तेरे भगत दुखारी रे, कीर्तन की है रात आज थाने आनो है और सुना है तुम सुनते हो हम जैसों की पुकार आदि जैसे भजनों से भक्तों को नाचने और झूमने पर विवश कर दिया। कार्यक्रम के समापन पर भक्तों में प्रसाद का वितरण किया गया। इस मौके पर शोभित अडूकिया, सौरभ डालमिया, संजय डालमिया, ओम अग्रवाल, अजय यादुका, भोलानाथ जालान, पद्माकर लाल वर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष जयनाथ सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed