{"_id":"5c742b75bdec2229d23988b7","slug":"21551117173-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो गांवों के शिकायत की जांच करेगी तीन सदस्यीय कमेटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो गांवों के शिकायत की जांच करेगी तीन सदस्यीय कमेटी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। फूलपुर विकास खंड के ग्राम पंचायत सजई और पवई विकास खंड की ग्राम पंचायत रैदा में हुए विकास कार्यों में गांव के ही लोगों द्वारा अनियमितता की शिकायत डीएम से करने पर डीएम ने पीडी और जिला समाज कल्याण अधिकारी के नेतृत्व में तीन सदस्यीय कमेटी बनाई है। दोनों कमेटियों को जांच कर आख्या उपलब्ध कराने को कहा।
फूलपुर विकास खंड के सजई (चक अमनाबाद) ग्राम पंचायत में हुए विकास कार्यों में धांधली का आरोप लगाते हुए ग्राम पंचायत के लालजीत राजभर ने शिकायत डीएम से की थी। तब डीएम ने जिला समाज कल्याण अधिकारी, अवर अभियंता मार्टीनगंज और तहसीलदार फूलपुर की तीन सदस्यीय कमेटी का गठन करते हुए शिकायत कर्ता द्वारा दिए गए बिंदुओं पर जांचकर रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। वहीं पवई विकास खंड के रैदा ग्राम पंचायत निवासी अनिल कुमार गोंड़ ने भी डीएम को शपथ पत्र देकर गांव में हुए विकास कार्यों में धांधली की शिकायत की थी। इस शिकायत पर भी डीएम ने परियोजना निदेशक, अवर अभियंता आरईडी फूलपुर और तहसीलदार फूलपुर की टीम गठित कर जांच करने का निर्देश दिया है।