फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   संविधान के दायरे में हम ममता के साथ खड़े- वीरपाल सिंह

संविधान के दायरे में हम ममता के साथ खड़े- वीरपाल सिंह

Wed, 06 Feb 2019 01:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Feb 2019 01:50 AM IST
विज्ञापन
संविधान के दायरे में हम ममता के साथ खड़े- वीरपाल सिंह
आजमगढ़। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के प्रमुख महासचिव वीरपाल सिंह ने कहा कि पश्चिम बंगाल प्रकरण में हम ममता बनर्जी के साथ खड़े हैं लेकिन संविधान के दायरे में रहकर। अगर सीबीआई कानून के दायरे में कार्य कर रही है तो हम उसके साथ हैं। मंगलवार को डाक बंगले पर आयोजित प्रेसवार्ता में नेताजी मुलायम सिंह यादव के आजमगढ़ से चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि नेताजी का कद बहुत बड़ा है। वह जहां से भी चुनाव लड़ेंगे हम उनका समर्थन करेंगे। बाकी सभी सीटों पर हमारे प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे। हम समान विचारधारा वाले दलों को साथ लेकर चुनाव में उतरेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सपा बसपा गठबंधन भाजपा को हराने के लिए नहीं बल्कि शिवपाल सिंह यादव के खिलाफ बना है। भाजपा धर्म के नाम पर प्रदेश की सद्भावना बिगाड़ने पर तुली है। विकास नहीं सिर्फ वोट की राजनीति कर रही है। वहीं दूसरी तरफ गठबंधन के लोग जाति के नाम पर प्रदेश को आग में झोंकना चाहते हैं। वर्तमान में जो गठबंधन बन रहा है उसमें 10 से 15 सीटें जीतने वाले प्रधानमंत्री बनने का सपना देख रहे हैं। प्रियंका गांधी के सवाल पर उन्होंने कहा कि उनके राजनीति में आने से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में अब जोश दिखाई दे रहा है, लेकिन यह जोश वोट को कितना अपने पक्ष में कर पाता है ये तो बाद में पता चलेगा। उन्होंने बजाया कि प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के बैनर तले प्रदेश सरकार के खिलाफ बुधवार को रिक्शा स्टैंड पर वृहद धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर प्रदेश प्रवक्ता अभिषेक सिंह आशु, प्रदेश महासचिव रामदर्शन यादव, प्रदेश सचिव फूलचंद यादव, जिला अध्यक्ष राम प्यारे यादव, शर्मानंद पांडेय आदि उपस्थित थे। अतरौलिया प्रतिनिधि के अनुसार लखनऊ से आजमगढ़ आते समय नेउरी बाजार में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने प्रमुख महासचिव का जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed