फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   जयश्रीराम के जयकारे संग अयोध्या रवाना हुए जत्थे

जयश्रीराम के जयकारे संग अयोध्या रवाना हुए जत्थे

Sat, 24 Nov 2018 11:32 PM IST
Updated Sat, 24 Nov 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
जयश्रीराम के जयकारे संग अयोध्या रवाना हुए जत्थे
आजमगढ़। अयोध्या में रविवार को आयोजित धर्म संसद में भाग लेने के लिए जनपद में जगह-जगह से युवाओं का जत्था अयोध्या के लिए रवाना हो गया। जगह-जगह लोगों ने जत्थे में शामिल लोगों का फूल-मालाओं से स्वागत किया। शनिवार को भाजपा नेता विनीत सिंह रीशू के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं का जत्था डीएवी मैदान से रवाना हुआ। यात्रा को प्रोफेसर प्रभुनाथ सिंह मयंक ने झंडी दिखाकर रवाना किया। साथ ही जनपद के अलग स्थानों पर माला पहना कर स्वागत किया गया। अमितलता सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों महिलाओं ने करतालपुर बाईपास पर यात्रा का स्वागत किया। विनीत सिंह रीशू ने कहा कि अयोध्या में धर्म सभा को ऐतिहासिक बनाने के लिए हम युवा भारी संख्या में बाइक से अयोध्या में कूच कर रहे हैं ताकि धर्मसभा को ऐतिहासिक बनाया जा सकें। इस मौके पर पुरेंद्र सिंह सिंह, श्रीकृष्ण, किशन सिंह, अश्वनी सिंह, गौरव पांडेय आदि उपस्थित थे। वहीं धर्मसभा में भाग लेने के लिए भाजयुमो जिलाध्यक्ष कमलेंद्र मिश्र के नेतृत्व में नगर के सिविल लाइन स्थित चौराहे से कार्यकर्ता अयोध्या रवाना हुए। कमलेंद्र मिश्र ने कहा कि धर्मसभा में बड़ी तादाद में युवा साथी रवाना हो रहे हैं। आजमगढ़ इसमें कहीं से भी पीछे नहीं है। भाजयुमो महामंत्री इस्माइल फारूकी ने भी इस यात्रा को ऐतिहासिक बताते हुए धर्मसभा में शामिल होने के लिए रवाना हुए। इस मौके पर एकलव्य पांडेय, पप्पू चौहान, अंकुर राय, दिप्तेश सिंह, चंद्रकांत त्रिपाठी, शिवेंद्र राय, श्याम विक्रम यादव आदि उपस्थित थे। लालगंज प्रतिनिधि के अनुसार भाजपा जिला उपाध्यक्ष सीता चौहान के नेतृत्व में 25 चार पहिया वाहन और 30 बाइक सवार सैकड़ो लोगों ने पूरे नगर का भ्रमण करते हुए अयोध्या में धर्म सभा में शामिल होने के लिए रवाना हुए। सीता चौहान ने श्री राम के जयघोष नारों के साथ राम लला हम आएंगे मंदिर वहीं बनाएंगे, राजतिलक की हो गई तैयारी सबका सहयोग इस बार भारी आदि के गगनभेदी नारे लगाए। अंबारी प्रतिनिधि के अनुसार अयोध्या में राममंदिर निर्माण पर मंथन के लिए आयोजित धर्मसभा में भाग लेने के लिए अंबारी, दीदारगंज, पुष्पनगर, माहुल, पल्थी, फुलेश आदि बाजारों और गांवों से भक्तों का जत्था कूच किया। ग्राम खेतापट्टी के प्रधान मनीष सिंह के नेतृत्व में राम उदघोष के साथ 21 लोग अयोध्या के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed