{"_id":"5beeff5abdec226966336c25","slug":"21542389594-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दौड़ में शशिकला और योग में अनुपमा ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दौड़ में शशिकला और योग में अनुपमा ने मारी बाजी
Updated Fri, 16 Nov 2018 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। नगर के हरबंशपुर स्थित सर्वोदय पब्लिक स्कूल परिसर में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान जाफरपुर द्वारा आयोजित जनपद स्तरीय तीन दिवसीय प्रतियोगिता के दूसरे दिन शुक्रवार को विभिन्न खेलों का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता के आठ सौ मीटर दौड़ में शशिकला और योगा में अनुपमा राय ने बाजी मारी। वहीं बालक वर्ग की एकल बैडमिंटन प्रतियोगिता में अनिकेत राय ने पहला स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता के 100 मीटर बालक वर्ग की दौड़ में डायट जाफरपुर के अतुल यादव ने प्रथम स्थान और त्रिलोकी सिंह स्मारक महाविद्यालय, रतुआपार के शनि यादव ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया और वर्मा श्याम दुलारी कालेज, रौनापार के दिलीप कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर बालक वर्ग की दौड़ में वर्मा श्याम दुलारी कालेज, रौनापार के बृजराज यादव ने प्रथम, हरिशंकर महाविद्यालय, जहानागंज के आशुतोष कुमार ने द्वितीय और डायट जाफरपुर के अभिषेक यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग की 800 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में डायट जाफरपुर के अखिलेश चौहान प्रथम, शिवम कालेज ऑफ एजुकेशन के भोला ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में केवल दो प्रतियोगियों ने ही प्रतिभाग किया था। बालक वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में डायट जाफरपुर प्रथम और शिवम कालेज ऑफ एजुकेशन ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। एकल बैडमिंटन प्रतियोगिता के बालक वर्ग में बाबू शिव प्रसाद राय, रामगढ़ के अनिकेत राय प्रथम और डायट जाफरपुर के अतुल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग 100 मीटर दौड़ में सर्वोदय गर्ल्स डिग्री कालेज हरबंशपुर की सोनम कुमारी ने प्रथम और पिंकी कुमारी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जबकि हरिशंकर पीजी कालेज, जहानागंज की प्रिया मिश्रा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 800 मीटर बालिका वर्ग की दौड़ प्रतियोगिता में सर्वोदय गर्ल्स डिग्री कालेज की शशिकला ने प्रथम स्थान, राजबहादुर सिंह स्मारक महाविद्यालय सैदवारा की अनुपम निधि सिंह ने द्वितीय स्थान और सर्वोदय गर्ल्स डिग्री कालेज की अंजलि यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। योगा बालिका वर्ग में डायट जाफरपुर की अनुपमा राय ने प्रथम और सर्वोदय गर्ल्स डिग्री कालेज की शालिनी राय ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन