{"_id":"5bdf362abdec2269be332938","slug":"21541355050-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नदी में कूड़ा फेंकने से बाधित हो रहा बहाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नदी में कूड़ा फेंकने से बाधित हो रहा बहाव
Updated Sun, 04 Nov 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। महाराजगंज नगर पंचायत में कस्बे का कूड़ा छोटी सरयू नदी के किनारे फेंका जा रहा है। इससे नदी का पानी प्रदूषित हो रहे हैं।
महाराजगंज नगर पंचायत से प्रतिदिन लगभग 10 ट्राली के आसपास कचरा निकलता है। पालिका कर्मचारी पॉलिथीन और शीशे से भरे इस कचरे को प्रतापपुर में छोटी सरयू नदी के किनारे फेंक रहे हैं। छोटी सरयू बचाओ समिति के संयोजक श्रीराम यादव ने बताया कि नगर पंचायत से कई बार समस्या से अवगत कराया गया। इसके बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। वहीं, इस संबंध में नगर पंचायत अध्यक्ष रेनू देवी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि नगर पंचायत के पास डंपिंग ग्राउंड के लिए जमीन नहीं है। फिलहाल कूड़ा कहां गिराया जा रहा है इसकी जानकारी नहीं है। इस बारे में अधिशासी अधिकारी बताएंगे। वहीं, ईओ का मोबाइल स्विच आफ मिला।