फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   तालीम के लिए चीन जाना पड़े तो भी जाएं: शबाना

तालीम के लिए चीन जाना पड़े तो भी जाएं: शबाना

Fri, 02 Nov 2018 11:40 PM IST
Updated Fri, 02 Nov 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
तालीम के लिए चीन जाना पड़े तो भी जाएं: शबाना
मेजवां। फिल्म अभिनेत्री एवं पूर्व सांसद शबाना आजमी गुरुवार की रात बतौर मुख्य अतिथि माहुल स्थिति सर सैयद गर्ल्स कालेज के वार्षिकोत्सव में कहा कि तालीम के लिए अगर चीन के पार जाना हो तो वहां जाकर तालीम लेना चाहिए। लड़के-लड़की में भेदभाव नहीं करना चाहिए। सबको समान शिक्षा देना चाहिए। यदि बालिकाएं अशिक्षित रहेगी तो देश की आधी जनसंख्या अशिक्षित हो जाएगी। उन्होंने कहा कि महिलाओं को अपने हक के लिए चहारदीवारी से बाहर आना पड़ेगा। सबसे पहले महिलाओं को घरों में मान सम्मान मिलना चाहिए। यदि ऐसा होगा तो यह सबसे बड़ा महिला सशक्तिकरण का हिस्सा बनेगा। शबाना आजमी ने बालिकाओं के लिए कंप्यूटर सेंटर का भी उद्घाटन किया। स्कूल के निरीक्षण करने के बाद वे काफी प्रभावित हुई। अध्यक्षता पीए ईमानदार और संचालन खालिक खान, सीमा मौर्या ने संयुक्त रूप से किया। इसके बाद शबाना कैफी आजमी गर्ल्स इंटर कॉलेज में पहुंची। फूलपुर नगर पंचायत और उपजिलाधिकारी की ओर से आयोजित स्वस्थ और स्वच्छ भारत संगोष्ठी में शामिल हुईं। शबाना आजमी ने स्वच्छता के कई टिप्स देकर लोगों को जागरूक किया। शौचालय पर इज्जत घर नाम लिखे जाने से वे काफी खुश दिखीं। 20 से अधिक सफाईकर्मियों को यूनिफार्म वितरित किया। सलमान ने जादू के माध्यम से स्वच्छता की सीख दी। एसडीएम ललित कुमार, शिवप्रसाद जायसवाल, शाहिद, शादाब, राजेश, मो. ताहिर मदनी, लियाकत अली, शाहीन खान, नवनीत कुमार, सखवात हुसैन, आशुतोष त्रिपाठी, गोपाल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed