फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   बूंदाबादी से मौसम हुआ सुहावना

बूंदाबादी से मौसम हुआ सुहावना

Mon, 02 Jul 2018 11:56 PM IST
Updated Mon, 02 Jul 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
बूंदाबादी से मौसम हुआ सुहावना
आजमगढ़। मौसम विज्ञान विभाग की ओर से तीन और चार जुलाई तक भारी बारिश की चेतावनी दी गई है, लेकिन जनपद में किसानों को अभी भी अच्छी बारिश का इंतजार है। आसमान में काले बादल छाए हैं। रुक-रुक कर बूंदाबांदी भी हो रही है, लेकिन धान की खेती के लिहाज से बारिश पर्याप्त नहीं है। किसानों की नर्सरी तैयार हो चुकी है। वो टकटकी लगाए बैठे हैं कि अच्छी बारिश हो और वह रोपाई का कार्य शुरू करें। मानसून के आगमन पर जनपद में हुई बारिश के बाद लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की लेकिन तीन दिनों तक बारिश नहीं हुई। जिसके कारण धान की रोपाई के लिए बारिश के सहारे बैठे किसान मायूस हैं। लेकिन रविवार की रात से ही आसमान में काले बादलों ने डेेरा डाला हुआ था। सोमवार की सुबह से बादलों से पानी की बूंदे टपकनी शुरू हो गई। इससे लोगों ने उमस से राहत महसूस की। दोपहर लगभग 12 बजे तक यह बूंदाबांदी जारी रही। इसके बाद बादल तो छाए रहे लेकिन बूंदे टपकना बंद हो गई। इन बारिश ने आम जनमानस को भले ही राहत पहुंचाई हो लेकिन किसानों के लिए इस बारिश का कोई फायदा मिलता नहीं दिख रहा है। क्योंकि पिछले दिनों हुई बारिश के बाद खेत अब अरहर की बुआई के लिए उपयुक्त हो गया था लेकिन आसमान में बादलों के डेरा डालने से किसानों ने अरहर की ब़ुआई का इरादा छोड़ दिया। वहीं जिन किसानों की धान की नर्सरी तैयार है उन्हें खेतों में पानी की जरूरत है ताकि वह रोपाई कर सकें। उनके लिए यह बारिश कोई लाभकारी नहीं है। किसानों का कहना है कि अगर जल्द तेज बारिश नहीं हुई तो उन्हें मजबूरी में ट्यूबवेलों के सहारे धान की रोपाई करनी होगी।
विज्ञापन


पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय ने जारी की चेतावनी
आजमगढ़। पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय भारत सरकार ने पूर्वी उत्तर प्रदेश में तीन और चार जुलाई को भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसलिए इस दो दिन सबको सतर्क रहने की जरूरत है। पहले यह चेतावनी गोरखपुर और उससे अन्य जनपदों के लिए जारी की गई थी। लेकिन अब पूर्वी उत्तर प्रदेश के समस्त जनपदों के लिए यह चेतावनी जारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed