{"_id":"5a832ecf4f1c1b9f268b9d1a","slug":"21518546639-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुली बैठक में खुली पोल, फर्जी निकले 300 कार्ड धारक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुली बैठक में खुली पोल, फर्जी निकले 300 कार्ड धारक
Updated Wed, 14 Feb 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाटघाट। हरैया ब्लाक के देवारा खास राजा में मंगलवार को हुई खुली बैठक में राशनकार्ड धारकों की सूची की पोल खुल गई। बैठक के दौरान सूची पढ़ कर सुनाई गई तो 300 लोगों के नाम फर्जी निकला। गांव में एक भी मुस्लिम नहीं है, लेकिन सूची में दर्जनों नाम शामिल थे। ग्रामीणों ने प्रधान और कोटेदार का घेराव कर किया और सूची में सुधार तथा अब तक राशन वितरण में हुए गबन की जांच की मांग उठाई। प्रधान तो कोटेदार को नई सूची बनवाने की बात कह चलते बने। मामले में जिला पूर्ति निरीक्षक ने जांच की बात कही है।
हरैया ब्लाक के देवारा खास राजा गांव के राधा-कृष्ण मंदिर पर राशन कार्ड को लेकर प्रधान इंद्रावती देवी की अध्यक्षता में खुली बैठक हुई। प्रधान ने कोटेदार जयप्रकाश सिंह यादव, हरिनाथ यादव, रामलौट यादव को बुलाकर सूची सुनाई। हरीनाथ के कोटे में 211 लोगों के नाम फर्जी मिले। जयप्रकाश के कोटे पर 50 कार्ड और रामलौट के कोटे पर 20 नाम फर्जी पाए गए। आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रधान और कोटेदार को घेर लिया। कहा कि अभी इसका निस्तारण होना चाहिए। ग्राम प्रधान ने कोटेदार से कहा सही सूची बनाया जाए और पुन: ग्रामीणों को सुनाया जाए। इनको हटाकर गांव के पात्र व्यक्तियों का चयन किया गया। वहीं, इस संबंध में जिला पूर्ति अधिकारी देवमणि मिश्रा ने कहा कि मामला संज्ञान में नहीं है। यदि ऐसा है तो जांच अपात्रों को सूची से बाहर कराया जाएगा।