फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   विश्वविद्यालय की मांग को लेकर भरी हुंकार

विश्वविद्यालय की मांग को लेकर भरी हुंकार

Tue, 06 Feb 2018 12:16 AM IST
Updated Tue, 06 Feb 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
विश्वविद्यालय की मांग को लेकर भरी हुंकार
आजमगढ़। श्री दुर्गाजी स्नातकोत्तर महाविद्यालय चंडेश्वर में शिक्षक संघ की ओर से सोमवार को समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न कॉलेजों के शिक्षकों ने जनपद में विश्वविद्यालय स्थापना की आवाज बुलंद की। सभी से इस दिशा में सकारात्मक रुख अपनाने की अपील की गई।
विज्ञापन

अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्या मधुबाला ने की। मुख्य अतिथि शिक्षक संघ के अध्यक्ष और शिनेका के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. बाबर का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। डॉ. प्रवेश सिंह ने कहा कि शिक्षक हितों के लिए संघर्ष जारी है। डॉ. सुजीत कुमार के नेतृत्व में हमारी जिला इकाई अगर सक्रिय भूमिका निभाए तो जिले में एक विश्वविद्यालय बन सकता है। यूजीसी के मानक के अनुसार विश्वविद्यालय के लिए 100 महाविद्यालय की आवश्यकता होती है। अपने जिले में लगभग 300 महाविद्यालय है। इसलिए विश्वविद्यालय की मांग जायज है। डा. इन्द्रजीत ने कहाकि प्रोफेसर अगर मांग उठाते हैं तो आंदोलन को ज्यादा धार और ताकत मिलेगी। शिब्ली कॉलेज के डा. जिम्मी ने कहाकि एक स्वर से विश्वविद्यालय की मांग के प्रति सकारात्मता दिखाएं। दुर्गावती ने केन्द्र व प्रदेश सरकार का ध्यान आकृष्ट कराया संचालन डॉ. ईश्वर चन्द्र त्रिपाठी ने किया। डा. राजीव त्रिपाठी, डॉ. फूलचन्द्र सिंह, अजीत प्रताप सिंह, वीरेन्द्र दूबे, विष्णु, मुकुल दत्त, आरके पाण्डेय, जितेन्द्र कुमार, शैलेन्द्र सिंह, अशोक, सुनील, नीलेश आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed