{"_id":"5a64d5e24f1c1b88268b5c81","slug":"21516557794-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बूथों पर नहीं मिले सुपरवाइजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो बूथों पर नहीं मिले सुपरवाइजर
Updated Sun, 21 Jan 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निर्वाचन नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के क्रम में रविवार को बूथों पर कैंप लगे। जिसका जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दो बूथों पर सुपरवाइजरों की अनुपस्थिति पर उन्होंने नाराजगी जताई। डीएम ने बताया कि पुनरीक्षण की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2018 है।
रविवार को सभी बूथों पर बीएलओ व सुपरवाइजरों द्वारा कैंप लगा कर नये मतदाता का नाम शामिल करने और मृतक, डबल व शिफ्टेड मतदाताओं का नाम हटाने के लिए फार्म भराए गए। जिलाधिकारी ने सदर विधान सभा क्षेत्र के गांधी गुरुकुल इंटर कालेज, एसकेपी इंटर कालेज, शिब्ली नेशनल इंटर कालेज, शिब्ली नेशनल पीजी कालेज, अग्रसेन कन्या इंटर कालेज, डीएवी इंटर कालेज मतदेय स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान गांधी गुरुकुल व एसकेपी इंटर कालेज पर सुपरवाइजर अनुपस्थित पाए गए, जिस पर उन्होंने नाराजगी जताई। वहीं इन दोनों ही मतदेय स्थलों पर बीएलओ रजिस्टर भी उपलब्ध नहीं करा सकी। डीएम ने सभी बीएलओ से कहा कि यदि किसी भी बूथ पर परिवर्धन तथा अपमार्जन के फार्म प्राप्त नहीं होते हैं तो संबंधित बीएलओ पर कार्रवाई होगी।