फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   शिक्षक दायित्व का निर्वहन करने से होगा नए समाज का निर्माण

शिक्षक दायित्व का निर्वहन करने से होगा नए समाज का निर्माण

Mon, 25 Dec 2017 11:33 PM IST
Updated Mon, 25 Dec 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
शिक्षक दायित्व का निर्वहन करने से होगा नए समाज का निर्माण
कप्तानगंज। उप्र सीनियर बेसिक शिक्षक संघ की आम वार्षिक बैठक रविवार को कप्तानगंज स्थित एक विद्यालय परिसर में हुई। जिसमें पुरानी पेंशन बहाली और नई अनुदान सूची के प्रकाशन को लेकर चर्चा की गई।
विज्ञापन

संघ के प्रान्तीय अध्यक्ष अवधेश मिश्र ने संगठन कहा कि पुरानी पेंशन योजना को लागू कराने के लिए संगठन हर फोरम पर संघर्ष कर रहा है। नयी अनुदान सूची का प्रकाशन कराना हमारी प्राथमिकता में शामिल है। विधायक नफीस अहमद ने भी शिक्षकों की समस्याओं के निदान में हर सहयोग का आश्वासन दिया। प्रांतीय संरक्षक तपेश्वरी पांडेय ने संघ के इतिहास पर प्रकाश डाला। इस दौरान संगठन की नई जनपदीय इकाई का गठन भी किया गया। जिसमें रामदुलार चौहान को अध्यक्ष, रमेश सिंह को उपाध्यक्ष, केपी पांडेय को उपाध्यक्ष, दयाराम यादव को जिलामंत्री, सुबाष पांडेय को कोषाध्यक्ष, जयप्रकाश यादव को संयुक्त मंत्री, शिवपूजन यादव को आय व्यय निरीक्षक और मोहम्मद फैयाज खॉ को प्रचार मंत्री (मिडिया प्रभारी) चुना गयया। गंगा यादव कार्यकारिणी सदस्य के रूप में निर्वाचित हुए। काशीपुरी और राजा राम यादव को जनपदीय संरक्षक मंडल में सम्मिलित किया गया। इस दौरान 30 सेवानिवृत्त शिक्षकों औश्र कर्मचारियों को शाल और स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर अशोक कुमारी वर्मा (राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त), गौरी शंकर सिंह, सुरेंद्र चौबे, मुसाफिर चौबे आदि उपस्थित थे। संचालन हरिकेश मिश्र ने किया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed