{"_id":"5a170e8c4f1c1bc5758b4b65","slug":"21511460492-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसएनएल कर्मचारियों ने मानव श्रृंखला बनाकर किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसएनएल कर्मचारियों ने मानव श्रृंखला बनाकर किया विरोध
Updated Thu, 23 Nov 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। वेतन संशोधन में हो रहे विलंब के विरोध में बीएसएनएल कर्मियों ने गुरुवार सुबह कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर मानव शृंखला बनाकर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों में तृतीय पीआरसी न लागू होने से आक्रोश है। कैबिनेट के लाभ वाले पीएसयू को तृतीय पीआरसी लागू करने के फैसले का सभी कर्मचारी विरोध कर रहे हैं।
इस दौरान बीएसएनएल इंप्लाइज यूनियन के जिला सचिव आनन्द कुमार सिंह ने कहा कि तृतीय पीआरसी जल्द से जल्द नहीं किया गया तो 12 और 13 दिसम्बर को सभी अधिकारी और कर्मचारी हड़ताल पर चले जाएंगे। एसएनईए के जिला सचिव अवनीश कुमार सिंह ने कहा कि बीएसएनएल बहुत से सामाजिक दायित्वों का भी निर्वहन करता है। इसलिए हमें लाभ वाले नियम से छूट देते हुए तृतीय पीआरसी लागू किया जाए। एनएफटीई के जिला सचिव हरिदरश राय ने कहा कि तृतीय पीआरसी लागू न होने से कर्मचारियों में रोष है। धर्मेन्द्र सिंह ने कहा कि हमारी मांगें जायज है. जिसे तुरन्त लागू किया जाय। इस मौके पर आरपी मौर्य, राजाराम प्रजापति, राजेश सोनकर, सुग्रीव राम, अशोक कुमार यादव, दशरथ राम, पंचानन्द राय, आरके यादव, जय प्रकाश पांडे, प्रशान्त यादव, मदन लाल, सुनील सिंह, मुन्नी लाल, शिवशंकर मौर्य, संतोष सिंह, बीएन यादव, हरिनाथ, हीरालाल, अरविन्द मौर्या, नन्दलाल, सुबाष आदि लोग मौजूद रहे।