{"_id":"5a09ddb44f1c1bdb538bce7d","slug":"21510596020-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रत्याशियों के पक्ष में महिलाएं भी मैदान में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रत्याशियों के पक्ष में महिलाएं भी मैदान में
Updated Mon, 13 Nov 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। नगर निकाय चुनाव का खुमार लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। हर तरफ लोग चुनाव को लेकर ही चर्चा कर रहे हैं। प्रत्याशी भी चुनाव प्रचार में जोर-शोर से लगे हैं। पुरुष प्रत्याशियों के साथ ही उनके घरों की महिलाएं भी इसमें अपनी पूरी भागीदारी निभा रही हैं।
नगर निकाय चुनाव में प्रत्याशियों का चुनाव प्रचार चरम पर है। प्रत्याशियो के साथ ही उनके समर्थक पूरे दिन नगर के घर-घर जाकर लोगों से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं। एक तरफ पुरुष प्रत्याशी हैं तो दूसरी तरफ उनके घरों की महिलाएं भी अपनी सहेलियों का एक ग्रुप बनाकर प्रचार करने में निकल रही है। पुरुष जहां घरों के बाहर तक पहुंच रहे हैं। वहीं महिलाएं घरों में घुसकर महिलाओं से मिलकर अपने पक्ष में मतदान की अपील कर रही हैं। महिला प्रचारकों का यह झुंड हर घर की महिलाओं से मिल रहा है और मतदाता को आपने पक्ष में करने का प्रयास कर रहा है।