{"_id":"59d7c7be4f1c1b7a548b60e9","slug":"21507313598-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक विधायक ने समस्यों के निस्तारण की उठाई मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक विधायक ने समस्यों के निस्तारण की उठाई मांग
Updated Fri, 06 Oct 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
आजमगढ़ । गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के विधायक ध्रुव कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ का प्रतिनिधि मंडल, मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक, मंडलायुक्त और पुलिस अधीक्षक से मिलकर शिक्षकों की समस्या के निस्तारण की मांग की।
शिक्षक विधायक ने संयुक्त शिक्षा निदेशक से अप्रैल 2005 के बाद नियुक्त शिक्षकों, कर्मचारियों के नई पेंशन योजना के अंतर्गत की जा रही कटौती शिक्षकों के खाते में नहीं भेजे जाने की जानकारी दी। कहा कि उत्तर पुस्तिका के मूल्यांकन एवं कक्ष निरीक्षक की धनराशि शासन से आवंटित होने के बाद उसका भुगतान नहीं हो पा रहा है। संयुक्त शिक्षा निदेशक कार्यालय में लंबित वरिष्ठता, पदोन्नति एवं विनियमितिकरण के लंबित प्रकरणों को भी यथाशीघ्र निस्तारित करने की अपेक्षा संयुक्त शिक्षा निदेशक से किया। पिछले माह प्राथमिक शिक्षकों पर आंदोलन के समय दर्ज मुकदमे को पुलिस अधीक्षक से वापस लिए जाने की बात कही। सभी अधिकारियों ने शिक्षक विधायक को समस्याओं का शीघ्र निस्तारण किए जाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर संघ के महामंत्री इंद्रासन सिंह, दिवाकर तिवारी, वशिष्ठ सिंह, मन्नू यादव, कमलेश राय, आलोक सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहेें।