{"_id":"59b6d3464f1c1bf87f8b5f3e","slug":"21505153862-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोर्टल के माध्यम से हुई शिकायत की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोर्टल के माध्यम से हुई शिकायत की जांच
Updated Mon, 11 Sep 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। तहबरपुर विकास खंड के मेहमौनी गांव में ग्राम प्रधान द्वारा कराए गए विकास कार्यों की शिकायत गांव निवासी आलोक राय ने मुख्य विकास अधिकारी और मुख्यमंत्री के पोर्टल पर की थी। मुख्य विकास अधिकारी के निर्देश पर अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी और ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अधिशासी अभियंता जांच के लिए शुक्रवार को गांव में पहुंचे। जांच करने के लिए गांव में पहुंचे दोनों अधिकारियों शिकायत के एक-एक बिंदुओं की बारीकी से जांच की। ग्रामीणों ने जांच टीम को बताया कि आवास आवंटन में अपात्रों का चयन किया गया है और पैसे की धांधली की गई है। बिना आवास का आवंटन कराए ही पैसे को निकाला गया है।
सांसद निधि के पैसे का भी गबन किया गया है। एक ही नाली का बार-बार निर्माण दिखाकर मनरेगा से भुगतान लिया गया। इतना ही नहीं लछेहरा गांव में पोखरे की खुदाई कराकर मेहमौनी में भुगतान लिया गया है। इस तरह से ग्राम प्रधान की ओर से सरकारी पैसे की बंदरबांट की गई है। जांच टीम ने ग्रामीणों की ओ्र से लगाए गए एक-एक आरोपों की जांच की। जांच अधिकारी अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी साहित्य निकष सिंह और ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के सहायक अभियंता ज्ञानेंद्र कुमार ने कहा कि उन्होंने जांच पूरी कर ली है। वह इसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंपेंगे।