फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   2127 beneficiaries of PM Housing Rural will get housing

Azamgarh News: पीएम आवास ग्रामीण के 2127 लाभार्थियों को मिलेगा आवास

Mon, 19 Oct 2026 01:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
2127 beneficiaries of PM Housing Rural will get housing
आजमगढ़। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत जिले के 2127 गरीब परिवारों का पक्की छत का सपना पूरा होगा। वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए शासन से बजट मिलने के बाद चयनित लाभार्थियों के खातों में पहली किस्त भेजी जाएगी। विभाग के अनुसार, एक सप्ताह में इनके खातों में पहली किस्त भेजने की प्रक्रिया पूरी होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

योजना के लिए जिले में पहली बार कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) की मदद से सर्वे कराया गया था। करीब दो माह पहले सर्वे पूरा होने के बाद संभावित पात्र परिवारों की सूची तैयार की गई। इसी सूची के आधार पर पहले चरण में 2127 लाभार्थियों का चयन किया गया है। परियोजना निदेशक सच्चिदानंद ने बताया कि चयनित परिवारों को योजना का लाभ दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में पात्र गरीब परिवारों को पक्का मकान बनाने के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना है। शासन से स्वीकृति मिलने के बाद अब लाभार्थियों के बैंक खातों में पहली किस्त भेजने की तैयारी है। धनराशि मिलने पर लाभार्थी अपने मकान का निर्माण शुरू करा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed