फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   21 ponds will be dug to conserve rain water

बरसात का पानी संरक्षित करने के लिए खोदे जाएंगे 21 तालाब

Mon, 09 May 2022 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 May 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
21 ponds will be dug to conserve rain water
आजमगढ़। बरसात का पानी संरक्षित करने के लिए इस साल जनपद में 21 तालाब खोदे जाएंगे। खेत तालाब योजना के तहत पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर किसानों को इसका लाभ मिलेगा। अनुदान के रूप में सरकार लागत का आधा बजट अनुदान के रूप में देगी। खेत तालाब योजना के अंतर्गत वर्ष 2022- 23 में खेतों में बरसात का पानी संरक्षित करने व मृदा में नमी बनाए रखने के लिए जनपद में 21 तालाबों की खुदाई की जाएगी। इस योजना का लाभ उन किसानों को मिलेगा जो कृषि विभाग के पोर्टल पर पहले पंजीकरण कराए रहेंगे। योजना के तहत अपने खेतों में तालाब खुदवाने के लिए अब तक 26 किसान विभाग की पोर्टल पर अपना पंजीकरण करा चुके हैं। खेत में तालाब खोदने से पूर्व विभाग की टीम सर्वे करेगी। जिस किसान का खेत निचले हिस्से में होगा और वहां पर वर्षा का पानी रूकता होगा। वहीं पर तालाब खोदा जाएगा ताकि उसमें हमेशा पानी भरा रहे। जिस किसान का खेत मानक के अनुसार नहीं होगा उसको इस योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा। 22 मीटर लंबा, 20 मीटर चौड़ा व 3 मीटर गहरा एक तालाब की खुदाई पर 1 लाख 5 हजार रूपए खर्च आएंगे जिसमें आधा धन 52,500 सरकार अनुदान के रूप में किसानों को देगी। बाकि धन किसान को अपने पास से लगाना होगा। जिले में बहुत से ऐसे किसान है जो इसका डबल लाभ उठा रहे हैं। इस योजना के तहत खोदे गए तालाब से खेतों की सिंचाई के साथ- साथ उसमें मछली पालन भी कर रहे हैं।
विज्ञापन

पहले पुराने किसानों को मिलेेगा मौका
आजमगढ़। खेत तालाब योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2021-022 में जनपद में कुल 31 तालाब खोदे जाने थे लेकिन खेतों में पानी भरा होने के कारण 8 तालाब ही खोदे जा सके। शेष 15 तालाबों का धन वापस हो गया था। इस बार जिले में 21 तालाब खोदे जाने का लक्ष्य है। इसमें पिछले साल के छूटे किसान भी शामिल है। नए सत्र में योजना का लाभ लेने के लिए उन्होंने फिर से अपना पंजीकरण कराया है। सर्वे के दौरान जिन पुराने किसानों का खेत मानक के अनुसार पाएगा जाएगा। सबसे पहले उनको योजना का लाभ दिया जाएगा। भूमि संरक्षण अधिकारी संगम सिंह मौर्य ने बताया कि प्रतिवर्ष खेतों में तालाब खोदे जाने का अलग-अलग लक्ष्य आता है। इस वर्ष बरसात का पानी संरक्षित करने के लिए जिले में 21 तालाब खोदे जाएंगे लेकिन पहले पिछले वर्ष के छूटे किसानों को लाभ दिया जाएगा। सर्वे में जिस किसान का मानक के अनुसार खेत पाया जाएगा वहां तालाब की खुदाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed