फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   21 nominations , 30 voted

21 को नामांकन, 30 को मतदान

Thu, 15 Sep 2016 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/आजमगढ
अमर उजाला ब्यूरो/आजमगढ Updated Thu, 15 Sep 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
 21 nominations , 30 voted
चुनाव - फोटो : अमर उजाला
ग्राम पंचायतों के प्रधान, सदस्य और बीडीसी सदस्यों के रिक्त पड़े पदों पर उपनिर्वाचन के लिए जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने गुरुवार को अधिसूचना जारी की। इसके तहत, 21 सितंबर को नामांकन, 30 सितंबर को मतदान और चार अक्टूबर को मतगणना का कार्य संपन्न होगा।
विज्ञापन


बताते चलें कि 2015 में जनपद में ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य और क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए चुनाव हुए थे। इस चुनाव में ग्राम पंचायत सदस्यों के काफी पद शेष रह गए थे। वहीं, ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के सभी पदों पर चुनाव संपन्न हुआ था लेकिन किन्हीं कारणों से इनमें से तीन ग्राम प्रधान और छह क्षेत्र पंचायत सदस्य के पद रिक्त हो गए। इन पदों पर उपनिर्वाचन के लिए राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिलाधिकारी ने गुरुवार को अधिसूचना जारी की।
विज्ञापन


ग्राम प्रधान पद पर पल्हना विकास खंड के बासूपार ग्राम पंचायत से शंभू ग्राम प्रधान चुने गए थे लेकिन 15 मई 2016 को उनकी मृत्यु हो गई थी। इसी प्रकार, पवई विकास खंड के सरायपुल ग्राम पंचायत के प्रधान समला देवी की मार्च 2016 में मौत हो गई। वहीं, लालगंज विकास खंड के डोमनपुर गांव की ग्राम प्रधान कुसुम सिंह को किसी कारणवश शपथ ही नहीं दिलाई जा सकी। खाली चल रही तीनों ग्राम पंचायतों के मतदाता फिर से अपने ग्राम प्रधान का चुनाव करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, अगर क्षेत्र पंचायत सदस्य पदों को देखें तो तहबरपुर विकास खंड के मेहमौनी क्षेत्र पंचायत सीट से बीडीसी सदस्य लालधर चौहान की मौत जून 2016, जहानागंज विकास खंड के सोनापुर क्षेत्र पंचायत सीट से बीडीसी सदस्य सनउल्लाह की जून 2016 और फूलपुर विकास खंड के अमरेथू क्षेत्र पंचायत सीट से बीडीसी सदस्य विरेंद्र यादव की मौत फरवरी 2016 में हो गई थी। इसके कारण यह पद खाली हो गए।


जबकि पवई विकास खंड के खैरूद्दीनपुर क्षेत्र पंचायत सीट से बीडीसी सदस्य मुन्नी देवी, महराजगंज की कप्तानगंज सीट से क्षेत्र पंचायत सदस्य राकेश कुमार यादव और महराजगंज विकास खंड के ही इटौरा दयाल और खजियावर सीट से क्षेत्र पंचायत सदस्य रूद्र प्रताप ने त्यागपत्र दे दिया। इन पदों पर उपनिर्वाचन के लिए अधिसूचना जारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed