फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   आज इनकी किस्मत ईवीएम में होंगी बंद

आज इनकी किस्मत ईवीएम में होंगी बंद

Sat, 11 May 2019 11:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 May 2019 11:31 PM IST
विज्ञापन
आज इनकी किस्मत ईवीएम में होंगी बंद
आजमगढ़। लोकसभा चुनाव-2019 के छठे चरण में शामिल आजमगढ़ लोकसभा और लालगंज (अजा) लोकसभा सीट के लिए आज वोट डाले जाएंगे। दोनों ही सीटों पर 15-15 प्रत्याशी हैं। इसमें प्रमुख दलों के बीच ही मुख्य मुकाबला है। सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक जनपद में 3535517 मतदाता इनकी किस्मत लिखेंगे। चुनावी महासंग्राम में उतरे नेताओं के लिए आज का दिन परीक्षा का दिन है। अपने पक्ष में समीकरण को साधने के लिए सभी ने पूरी ताकत झोंक दी है। बहरहाल लड़ाई में शामिल किसी भी प्रत्याशी की राह आसान नहीं दिख रही है।
विज्ञापन

आजमगढ़ लोकसभा सीट
--अखिलेश यादव (सपा) :गठबंधन से आजमगढ़ संसदीय क्षेत्र से प्रत्याशी सपा मुखिया आजमगढ़ सीट से भाग्य आजमा रहे हैं। पार्टी को सपा और बसपा के वोटबैंक पर पूरा भरोसा है। इसके साथ ही पार्टी को अखिलेश के बड़े कद पर भी भरोसा है। पार्टी का मानना है कि उनके कद के हिसाब से सभी वर्गों का भरपूर समर्थन मिलेगा। आजमगढ़ पुराना समाजवादी गढ़ है। जनपद से मुलायम परिवार की नजदीकी है।
विज्ञापन

--दिनेश लाल यादव निरहुआ (भाजपा) : भाजपा को अपने परंपरागत मतों के साथ ही अन्य पिछड़ा वर्ग के मतों की भी आस है। इसके साथ ही निरहुआ के स्टारडम पर भी उसे पूरा भरोसा है। निरहुआ की सभाओं में उमड़ी भीड़ ने पार्टीजनों का उत्साह बढ़ा रखा है। इसके साथ ही पार्टीजनों का कहना है कि निरहुआ यादव और दलित मतों में सेंध लगाएगा। पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की छवि, एयर स्ट्राइक आदि का फायदा होने की बात कह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--अनिल सिंह (राष्ट्रीय उलेमा काउंसिल आफ इंडिया) : राष्ट्रीय उलेमा काउंसिल आफ इंडिया की भी जनपद के कुछ क्षेत्रों में अपना आधार है। मुस्लिम मतदाताओं पर आधारित पार्टी को भरोसा है कि मुस्लिम मतदाताओं के मत उन्हीं को मिलेंगे। इसके साथ ही पार्टी कई अन्य मुद्दों को लेकर भी मैदान में हैं।
--ये भी हैं मैदान में : अभिमन्यु सिंह सन्नी (सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी), अरविन्द कुमार पाण्डेय (नागरिक एकता पार्टी), एहसान अहमद (नैतिक पार्टी), पवन सिंह सम्राट (आम जनता पार्टी (इण्डिया)), प्रमोद तिवारी (जनहित किसान पार्टी), मोहिन्दर कुमार (सर्वश्रेष्ठ दल), गोरख राम निषाद (बहुजन उदय मंच), गौरव सिंह (निर्दलीय), बुद्धिराम (निर्दलीय), राजाराम गोंड़ (भारतीय लोक सेवा दल), डॉ. राजीव पाण्डेय (निर्दलीय), राजीव कुमार सिंह (निर्दलीय)
लालगंज लोकसभा सीट
-नीलम सोनकर (भाजपा) : लालगंज से प्रत्याशी और वर्तमान सांसद नीलम सोनकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की छवि, एयर स्ट्राइक, केंद्र सरकार की उपलब्धियां, साफ सुथरी छवि, सांसद के रूप में क्षेत्र में कराए गए कार्य को लेकर मैदान में हैं। पार्टी को परंपरागत मतों के साथ ही सभी वर्गों के समर्थन मिलने की उम्मीद है।
-संगीता आजाद (गठबंधन) : गठबंधन से स्थानीय बसपा विधायक आजाद अरिमर्दन की पत्नी संगीता आजाद मैदान में हैं उन्हें गांधी परिवार की विरासत के साथ ही बसपा और सपा के मजबूत वोट बैंक पर भरोसा है। पति के स्थानीय विधानसभा से विधायक होने का लाभ मिलने की उम्मीद है।
-पंकज मोहन सोनकर (कांग्रेस) : कांग्रेस का युवा चेहरा हैं। इसका फायदा पार्टी को मिलने की उम्मीद हैं। इसके साथ ही पार्टी राहुल-प्रियंका की छवि को लेकर भी आशान्वित है। रमाकांत यादव के पार्टी में शामिल होने से यादव मतों की भी उम्मीद लगा रखी है। पार्टी इस बार मजबूती से चुना लड़ रही है।

ये भी हैं मैदान में : त्रिलोकीनाथ (कम्युनिस्ट पार्टी आफ इण्डिया), अजीत सोनकर (आम आदमी पार्टी), चन्द्रशेखर (भारत प्रभात पार्टी), डॉ. दिलीप कुमार सरोज (सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी), पिन्टू (कांशीराम बहुजन दल), राधेश्याम गौतम (राष्ट्रीय ओलमा कौंसिल), लछिमन कन्नौजिया (पृथ्वीराज जनशक्ति पार्टी), हेमराज पासवान (प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया)), अखिलेश (निर्दलीय), रामचन्दर (निर्दलीय), संतोष कुमार (निर्दलीय), सुबाष सरोज (निर्दलीय)।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed