{"_id":"5c1696d9bdec225b5e536dbb","slug":"201544984281-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रसंघ चुनाव के लिए किया कोतवाली का घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रसंघ चुनाव के लिए किया कोतवाली का घेराव
Updated Mon, 17 Dec 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव की तिथि घोषित किए जाने की मांग को लेकर शिब्ली, डीएवी व चंडेश्वर महाविद्यालयों के छात्रों ने रविवार की शाम शहर कोतवाली का घेराव कर प्रदर्शन किया। घेराव की जानकारी होते ही एडीएम प्रशासन नरेंद्र सिंह मौके पर पहुंच गए और जल्द चुनाव की तिथि घोषित किए जाने का आश्वासन देकर छात्रों को शांत कराया। बूढ़नपुर क्षेत्र स्थित श्री गांधी पीजी कालेज कोयलसा में छात्रसंघ चुनाव की प्रशासन ने अनुमति दे दी है। रविवार को नामांकन का कार्य भी संपन्न करा लिया गया। वहीं शहर क्षेत्र में स्थित शिब्ली पीजी कालेज, डीएवी पीजी कालेज व चंडेश्वर स्थित श्री दुर्गा जी स्नातकोत्तर महाविद्यालय छात्रसंघ की तिथि अब घोषित नहीं हुई है। जिसे लेकर इन महाविद्यालयों के छात्रों ने रविवार की शाम छह बजे शहर कोतवाली पर पहुंच कर घेराव कर दिया और जल्द छात्रसंघ चुनाव की तिथि घोषित किए जाने की मांग शुरू कर दी। छात्रों के प्रदर्शन की जानकारी होते ही एडीएम प्रशासन नरेंद्र सिंह शहर कोतवाली पहुंच गए। वहीं पर तीनों विद्यालयों के प्राचार्यो को भी बुला लिया गया। प्राचार्यो से एडीएम ने वार्ता की और फिर एक-दो दिनों में चुनाव की तिथि घोषित करने का आश्वासन देकर आक्रोशित छात्रों को शांत कराया। एडीएम के आश्वासन के पश्चात छात्रों ने घेराव कार्यक्रम समाप्त कर वापस लौट गए। शहर कोतवाली का घेराव करने वालों में शिब्ली कालेज के वर्तमान छात्रसंघ अध्यक्ष कमर कमाल, महामंत्री राजिक शेख, छात्र नेता मो. शारिक खान, एहसेशाम खान, मिर्जा शाने आलम बेग, बेलाल अहमद, नुरूल होदा समेत सैकड़ों की संख्या में छात्र शामिल रहे।
विज्ञापन