{"_id":"5bdb3f10bdec22698c6e4751","slug":"201541095184-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमसा सफाई जनपदवासियों की मनोदशा का प्रतीक: डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तमसा सफाई जनपदवासियों की मनोदशा का प्रतीक: डीएम
Updated Fri, 02 Nov 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। डीएम शिवाकांत द्विवेदी की अध्यक्षता में बुधवार देर शाम नेहरू हाल के सभागार में तमसा सफाई और पौधरोपण अभियान के 151 दिन पूर्ण होने पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि अभियान तीन जून से प्रारंभ हुआ था। उम्मीद नहीं थी कि ये कारवां इतना आगे बढ़ता जाएगा। तमसा परिवार के लोगों ने सफाई और पौधरोपण अभियान का 151 दिन पूर्ण कर लिया है। इससे पहले पूरे शहर में स्वच्छता को लेकर रैली भी निकाली गई, जो देर शाम तक चली। उन्होंने कहा कि पौधरोपण पर्याप्त नहीं है, बल्कि उसका संरक्षण भी जरूरी है। तमसा अभियान का संदेश जनपद के प्रत्येक घर-घर तक पहुंचाना है। तमसा अभियान एक सफाई का प्रतीक नहीं, बल्कि जनपदवासियों की मनोदशा का प्रतीक है। गंदे माहौल में अच्छे विचारों की कल्पना नहीं की जा सकती है। हमें वातावरण को स्वच्छ रखना होगा। जनपदवासियों से अपील की कि नगर को स्वच्छ रखें, और तमसा अभियान को आगे बढ़ाते रहें। जबतक शहर साफ नहीं होगा, तब तक तमसा नदी पूर्ण रूप साफ नहीं हो सकती। ईओ वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि शहर क्षेत्र के अंदर जनहित से जुड़े जगहों की साफ-सफाई कराएं। एडीएम प्रशासन नरेन्द्र सिंह ने कहा कि अभियान को आगे बढ़ाते रहें। गायक विरेन्द्र भारती ने गीतों की प्रस्तुति दी। तमसा परिवार के सदस्यों ने भी विचार प्रस्तुत किए। सभी को तुलसी का पौधा भेंट किया गया। संचालन प्रवीण सिंह ने किया। इस मौके पर नित्यानंद मिश्रा, वैभव श्रीवास्तव, नन्द कुमार बरनवाल, विजेन्द्र, ज्ञानेन्द्र मिश्रा, अशोक गुप्ता, मनीष, मुखराम निषाद, पूनम सिंह, अल्का सिंह, गीता, अर्चना, इंजीनियर रामनयन शर्मा, सीपी यादव, गुलाब चौरसिया उपस्थित रहे।
विज्ञापन