{"_id":"5bdb3d11bdec22695c1f5f66","slug":"201541094673-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान में घुसा कूड़ा लदा ट्रैक्टर-ट्राली, बाल-बाल बचे बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकान में घुसा कूड़ा लदा ट्रैक्टर-ट्राली, बाल-बाल बचे बच्चे
Updated Thu, 01 Nov 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। नगर पालिका परिषद आजमगढ़ का ट्रैक्टर-ट्राली गुरुवार की सुबह पांडेय बाजार क्षेत्र स्थित एक मोबाइल की दुकान में घुस गया। घटना के समय ट्रैक्टर-ट्राली को चालक के बजाए कूड़ा उठाने वाला सफाई कर्मी चला रहा था। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दोषी सफाई कर्मी को पकड़ कर थाने ले आई। बाद में दोनों पक्षों में सुलह करा कर मामला खत्म करा दिया। गुरुवार की सुबह पांडेय बाजार तिराहे पर चालक मुन्ना स्टार्ट हाल में ट्रैक्टर-ट्राली खड़ी कर चाय पीने चला गया। इसी दौरान कूड़ा उठाने वाला सफाई कर्मी मंगल पुत्र श्रीकांत ट्रैक्टर को बैक गेयर लगा कर बढ़ा दिया। गाड़ी तेजी से पीछे गई और संगीत पत्नी स्व. प्रेमचंद के मकान के आगे स्थित मोबाइल की दुकान को क्षतिग्रस्त करते हुए घुस गई। इस दौरान रास्ते से काफी संख्या में छोटे स्कूली बच्चे भी गुजर रहे थे जो बाल-बाल बच गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया और लोग भाग कर मौके पर पहुंच गए। लोगों ने सफाई कर्मी मंगल को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पीड़िता द्वारा शहर कोतवाली में चालक व सफाईकर्मी के साथ ही नगर पालिक प्रशासन के खिलाफ तहरीर भी दी। शहर कोतवाली पुलिस न इस मामले में दोनों पक्षों में समझौता करा कर मामला रफा-दफा कर दिया। ट्रैक्टर से हुए दुर्घटना के संबंध में पूछे जाने पर ईओ वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने घटना की जानकारी ही होने से इंकार कर दिया। वहीं सफाई इंस्पेक्टर हरिश्चंद्र ने कहा कि कोई बड़ी बात नहीं है, सारा मामला सुलझ गया है। जिसका नुकसान हुआ है, उसकी भरपाई दोषी से करा दी गई है। इस दौरान स्थानीय लोगों ने बताया कि नपा के इस सरकारी ट्रैक्टर-ट्राली पर कहीं भी गाड़ी का नंबर ही अंकित नहीं था।
विज्ञापन