रतसर। विकास खंड गड़वार के ग्राम पंचायत रतसर कलां में रविवार को सायंकाल खंड विकास अधिकारी गड़वार रणजीत कुमार के नेतृत्व में मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में विकास खंड के कर्मचारी शामिल रहे। रैली गांधी आश्रम चौराहा से प्रारंभ होकर सदर बाजार, पकड़ीतर, दिलावलपुर, रतसर दक्षिण चट्टी होते हुए कस्बा के विभिन्न मार्गों से गुजरा। इस दरम्यान ब्लाककर्मियों ने नारा व स्लोगन के माध्यम से मतदाताओं को वोट के प्रति जागरूक किया। जागरूकता रैली में जमाल अख्तर, संजय यादव, जितेन्द्र कुमार पाण्डेय, शिवानंद यादव ,जय प्रकाश कन्नोजिया, अरविंद कुमार, अरुणेन्द्र मौर्य, लोहा राम, सुरेंद्र वर्मा आदि शामिल रहे।