फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   बंधों के किनारे कूड़ा फेंका तो अब होगी एफआईआर

बंधों के किनारे कूड़ा फेंका तो अब होगी एफआईआर

Thu, 21 Jun 2018 11:48 PM IST
Updated Thu, 21 Jun 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
बंधों के किनारे कूड़ा फेंका तो अब होगी एफआईआर
आजमगढ़। एक तरफ जिलाधिकारी के नेतृत्व में तमसा नदी की सफाई के लिए महा अभियान चलाया जा रहा है। वहीं, नगरपालिका के कर्मचारी नदी के बंधों पर कूड़ा फेंक कर उसे दूषित करने पर तुले हैं। जिलाधिकारी को भी इस संबंध में लगातार शिकायतें मिल रही थीं। उनके निर्देश एडीएम प्रशासन ने पालिका ईओ, सफाई इंस्पेक्टर और स्वच्छ भारत मिशन के प्रभारी को चेतावनी दी है कि यदि बंधे पर कूड़ा फेंका गया तो उन पर एफआईआर कराई जाएगी। डंपिंग ग्राउंड के लिए जमीन उपलब्ध कराने और रास्ते का विवाद हल करने के बाद भी पालिका कर्मचारियों की ओर से तमसा नदी के किनारे बंधों पर कूड़ा गिरया जाना बदस्तूर जारी है। हालांकि पालिका अधिकारियों का कहना है कि यहां सिर्फ कूड़ा गिराकर बड़े वाहनों से इसे डंपिंग ग्राउंड पहुंचाया जा रहा है। लेकिन मौके की स्थिति को देख सच्चाई का अंदाजा लगाया जा सकता है। पालिका कर्मियों की ओर से नरौली पुल के पास, ज्योति निकेतन स्कूल के पास और शहर में कुछ अन्य स्थानों पर शहर का कूड़ा नदी के किनारे बंधे पर गिराया जा रहा है। यहां से उसे उठाने के बजाय वहीं पर फैला दिया जा रहा है। इससे नदी तो प्रदूषित हो रही है, जमीन भी बंजर हो रही है। एक तरफ जिलाधिकारी के नेतृत्व में जनपदवासियों के सहयोग से तमसा नदी की सफाई हो रही है वहीं, पालिका के कर्मचारी ही जिलाधिकारी के अभियान को पलीता लगा रहा है। बंधों के पास और शहर में कई स्थानों कूड़ा डंप की शिकायतें जिलाधिकारी से लगातार हो रही थी। शिकायत पर जिलाधिकारी ने कई स्थानों का स्वयं निरीक्षण किया। कमोबेश सभी स्थानों पर शिकायतें सही पाई गईं। उन्होंने मामले में कार्रवाई के लिए एडीएम प्रशासन को कड़े निर्देश दिए। जिलाधिकारी के निर्देश पर एडीएम प्रशासन नरेंद्र सिंह ने पालिका के ईओ, सफाई निरीक्षक और स्वच्छ भारत मिशन के प्रभारी को कड़ी चेतावनी दी है। कहा कि यदि शहर में कहीं भी बंधे के किनारे या अन्य स्थानों पर शहर का कचरा डंप किया गया तो नियमानुसार संबंधित थाने में एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। आदेश के बाद पालिका कर्मचारियों खलबली मची है।
विज्ञापन


शहर में बंधों के किनारे पालिका की ओर से कूड़ा गिराए जाने की शिकायतें मिली थीं। जांच में शिकायतें सही मिली हैं। डीएम के निर्देश पर पालिका ईओ, सफाई निरीक्षक और स्वच्छ भारत मिशन के प्रभारी को कड़ी चेतावनी दी गई है। यदि कहीं भी बंधे के किनारे कूड़ा गिराया जाएगा तो संबंधित थाने में एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन

नरेंद्र सिंह, एडीएम प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed